{"_id":"6a58b102fa64b6b65d00579a","slug":"himachal-census-first-phase-completed-self-enumeration-success-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Census 2027: हिमाचल में जनगणना का पहला चरण पूरा, डिजिटल सेल्फ-एन्यूमरेशन को मिला शानदार रिस्पॉन्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Census 2027: हिमाचल में जनगणना का पहला चरण पूरा, डिजिटल सेल्फ-एन्यूमरेशन को मिला शानदार रिस्पॉन्स
Thu, 16 Jul 2026 03:53 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 03:53 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में जनगणना का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। 16 जून से 15 जुलाई तक चले मकान सूचीकरण अभियान में डिजिटल तकनीक और सेल्फ-एन्यूमरेशन का व्यापक उपयोग हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने दुर्गम क्षेत्रों में भी घर-घर पहुंचकर डेटा संग्रह किया। निदेशालय ने नागरिकों, कर्मचारियों और मीडिया का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
जनगणना 2027
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में जनगणना का पहला चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। जनगणना कार्य निदेशालय के अनुसार 16 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चले इस एक माह के अभियान में पूरे प्रदेश में डिजिटल तकनीक के माध्यम से व्यापक स्तर पर आंकड़े एकत्र किए गए।
इस चरण की सबसे बड़ी उपलब्धि सेल्फ-एन्यूमरेशन सुविधा रही। बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। इससे डेटा संग्रहण अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी तरीके से संभव हो सका।
अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, तहसीलदारों और अन्य जनगणना अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी। वहीं प्रशिक्षकों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भी घर-घर पहुंचकर जनगणना कार्य पूरा किया।
विज्ञापन
जनगणना कार्य निदेशालय ने अभियान की सफलता का श्रेय प्रशासनिक अधिकारियों, फील्ड स्टाफ, प्रदेशवासियों और मीडिया के सहयोग को दिया है। निदेशालय ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाया।