{"_id":"6a58b10e05760dfa13062b00","slug":"video-bhattakufar-market-royal-apple-box-sold-3900-chopal-grower-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Apple Price Boom: भट्टाकुफर मंडी में चौपाल के रॉयल सेब की पेटी 3900 रुपये में बिकी, बागवानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Apple Price Boom: भट्टाकुफर मंडी में चौपाल के रॉयल सेब की पेटी 3900 रुपये में बिकी, बागवानों के खिले चेहरे
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 03:53 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी शिमला की भट्टाकुफर फल मंडी में गुरुवार को चौपाल क्षेत्र के लालपानी निवासी बागवान शिवपाल शर्मा के रॉयल सेब को 3900 रुपये प्रति पेटी का शानदार मूल्य मिला। सीजन की शुरुआत में ही मिले इस बेहतर भाव ने बागवानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
जानकारी के अनुसार यह खेप भट्टाकुफर फल मंडी स्थित केटीसी की शॉप नंबर-21 में बिकी। आढ़तियों का कहना है कि सेब का आकर्षक रंग, उच्च गुणवत्ता, उचित ग्रेडिंग और बेहतर पैकिंग इसकी ऊंची कीमत मिलने की मुख्य वजह रही।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बागवान गुणवत्ता और पैकिंग पर विशेष ध्यान दें तो उन्हें बाजार में बेहतर मूल्य मिल सकता है। मंडी में मिले इस भाव के बाद अन्य सेब उत्पादकों में भी उत्साह का माहौल है और वे आगामी फसल से अच्छे दाम मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।