फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress vote bachao rally 200 buses ,delhi

नई दिल्ली में कांग्रेस की वोट बचाओ रैली: हिमाचल से जाएंगी 200 बसें, सुक्खू और विनय कुमार ने बनाई रणनीति

Mon, 19 Oct 2026 09:18 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 19 Oct 2026 09:18 AM IST
सार

नई दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली में हिमाचल प्रदेश से 200 बसों में कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केसी वेणुगोपाल के साथ रैली की तैयारियों पर चर्चा की। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
himachal congress vote bachao rally 200 buses ,delhi
शिमला के माल रोड पर पर्यटक के बच्चे को गोद में उठाए सीएम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नई दिल्ली में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की वोट बचाओ रैली में हिमाचल प्रदेश से 200 बसों में कार्यकर्ता जाएंगे। इस रैली में प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार देर शाम नई दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की। इसमें रैली की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


कांग्रेस इस रैली के माध्यम से मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की योजना बनाई गई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता बसों के माध्यम से नई दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी की कोशिश है कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ता रैली में भाग लें। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर समन्वय स्थापित करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

कनाडा के पार्लियामेंट हिल पर गूंजा कुल्लू दशहरा
हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की गूंज कनाडा की राजधानी ओटावा स्थित पार्लियामेंट हिल तक पहुंची। हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) ने वहां कुल्लू दशहरा का भव्य आयोजन किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सिखाता है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः अधर्म पर धर्म की ही विजय होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में भारतीय प्रवासियों की ओर से उत्साह और श्रद्धा के साथ त्योहारों, संस्कृति और परंपराओं को मनाना भारत की विविधता में एकता की गौरवशाली विरासत का परिचायक है।

कनाडा के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्थल पर कुल्लू दशहरा का आयोजन हिमाचली समुदाय, संस्कृति प्रेमियों और सामुदायिक प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बना है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश की पहचान और प्रभाव का भी पता चलता है। समारोह की मेजबानी ऑरलियन्स की सांसद मैरी-फ्रांस लालोंद ने की। एचपीजीए ने 35 से अधिक भारत-कनाडाई संगठनों के सहयोग से इसका आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed