सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: dev vyapar Racket Busted; Three Women Rescued, Three Accused Arrested

हिमाचल: देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू, तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

 ऊना जिला मुख्यालय में गुरुवार को पुलिस ने हमीरपुर-ऊना सड़क किनारे एक ढाबे व गेस्ट हाउस में देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया।

Himachal: dev vyapar Racket  Busted; Three Women Rescued, Three Accused Arrested
ऊना में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश ऊना जिला मुख्यालय में गुरुवार को पुलिस ने हमीरपुर-ऊना सड़क किनारे एक ढाबे व गेस्ट हाउस में देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया। शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में छापा मारकर पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मामले में गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। कई बार इस संबंध में शिकायतें भी पुलिस तक पहुंची थीं। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी शुरू की। पुलिस की संयुक्त टीम ने कई दिनों तक गेस्ट हाउस की गतिविधियों पर नजर रखी और पुख्ता सूचना मिलने के बाद बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश दी तो वहां से तीन महिलाओं को तुरंत पुलिस सुरक्षा में लेकर रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके पर मौजूद तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कमरों की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमेठ ने बताया कि पुलिस को पहले से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। इसके बाद संयुक्त टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed