सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Election: The BJP has released a chargesheet against the govt in four municipal corporations.

Himachal Election: भाजपा ने चार नगर निगमों में सरकार के खिलाफ आरोप पत्र किया जारी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 May 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा ने आरोप पत्र से कांग्रेस सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार, झूठी गारंटियों और जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखने का दावा किया है।

Himachal Election: The BJP has released a chargesheet against the govt in four municipal corporations.
भाजपा ने सरकार के खिलाफ आरोप पत्र किया जारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी नगर निगम चुनाव के बीच आरोप पत्र जारी किया। भाजपा ने आरोप पत्र से कांग्रेस सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार, झूठी गारंटियों और जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखने का दावा किया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, भ्रष्टाचार बढ़ा है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले जनता से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन अब तक कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई। भाजपा का आरोप पत्र केवल राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों के कार्यकाल का तथ्यात्मक लेखा-जोखा है। भाजपा जनता को बताएगी कि किस प्रकार प्रदेश को आर्थिक संकट, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की ओर धकेला गया। विनोद ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला में पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, पालमपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विपिन परमार, सोलन में भाजपा नेता राजेश कश्यप एवं शैलेंद्र गुप्ता तथा मंडी में विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने आरोप पत्र जनता के समक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed