पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Fee will be imposed on entry of vehicles in Kaza and Tabo from new year

Himachal: काजा और ताबो में नए साल से वाहनों के प्रवेश पर लगेगा शुल्क, समदो में लगेगा बैरियर

Sat, 30 Dec 2023 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Dec 2023 01:46 PM IST
सार

सर्दियों में समदो में ही डेवलपमेंट फीस एकत्रित की जाएगी। जबकि गर्मियों में काजा-मनाली मार्ग खुलने पर लोसर में फीस बैरियर स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: Fee will be imposed on entry of vehicles in Kaza and Tabo from new year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काजा और ताबो में हिमाचल सहित देशभर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूल किया जाएगा। नए साल से फीस की वसूली शुरू होगी। साडा डेवलपमेंट फीस की वसूली के लिए समदो में बैरियर स्थापित किया जाएगा। काजा और ताबो में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इसके चलते इन क्षेत्रों में ठोस कूड़ा प्रबंधन, सीवरेज प्रबंधन के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पास वित्तीय अभाव है।

विज्ञापन


जनता के हित के लिए साडा डेवलपमेंट फीस की वसूली शुरू करने का फैसला किया है। बैठक में लिए फैसले के मुताबिक आरएलए स्पीति के निजी वाहनों को शुल्क से छूट है। साथ ही स्पीति आरएलए में पंजीकृत निजी और स्थानीय निवासियों के देश के किसी भी अन्य आरएलए में वाहन पंजीकृत होंगे, तो उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। किन्नौर जिले के स्पीति के साथ सटे गांव सुमरा गांव के लाेगों के वाहनों पर भी शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन


सर्दियों में समदो में ही डेवलपमेंट फीस एकत्रित की जाएगी। जबकि गर्मियों में काजा-मनाली मार्ग खुलने पर लोसर में फीस बैरियर स्थापित किया जाएगा, जो 1 जून 2024 को शुरू किया जाएगा। फीस एकत्रित करने के लिए आउटसोर्स पर व्यक्ति नियुक्त किए जाएंगे। फिलहाल अभी लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी फीस को एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएलए स्पीति में पंजीकृत टैक्सी वाहनों के लिए भी सालाना शुल्क की दरें तय की गई हैं। इन्हें पास साडा की ओर से दिया जाएगा जो एक साल तक मान्य होगा। उन्हें हर ट्रिप पर शुल्क नहीं देना होगा। बड़े वाहन जैसे मैक्सी और ट्रेवलर के लिए 2,500 रुपये सालाना और 1,500 रुपये फीस छोटे वाहनों के लिए तय की गई है।  


बाहर के हर वाहन पर लगेगी फीस 
1 जनवरी 2024 साडा डेवलपमेंट फीस एकत्रित की जाएगी। अब स्पीति में आने वाले हर वाहन को शुल्क अदा करना होगा। लाहौल स्पीति के वाहनों को फीस से छूट प्रदान की गई है। यहां के टैक्सी चालकों को शुल्क देना होगा। 24 नवंबर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक में फीस लेने का निर्णय किया गया। - हर्ष अमरेंद्र नेगी, एसडीएम काजा 

किस वाहन पर कितनी फीस 
दोपहिया वाहन           100 रुपये  
कार                         200 रुपये 
एक्सयूवी-पिकअप      300 रुपये  
बस और ट्रक            400 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed