सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Nikay Chunav 2026 : 69.16 percent Voter Turnout in Urban Body Polls Find Out the Situation inDistrict

Himachal Nikay Chunav 2026: शहरी निकायों के चुनाव में 69.16 फीसदी मतदान, जानें किस जिले में क्या है स्थिति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मतदाताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। 

Himachal Nikay Chunav 2026 : 69.16 percent Voter Turnout in Urban Body Polls Find Out the Situation inDistrict
शहरी निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 51 शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतदान का आयोजन किया गया। मतदाताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहरी निकायों के चुनाव में इस बार  कुल मतदान प्रतिशत 69.16 फीसदी दर्ज किया गया। जिला हमीरपुर में सर्वाधिक लगभग 78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि जिला सोलन में न्यूनतम लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ। इसी प्रकार श्री नयना देवी जी शहरी निकाय में सर्वाधिक लगभग 86 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 47 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं।। जबकि 4 नगर निगमों की मतगणना एवं परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया 31 मई को संपन्न की जाएगी। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 

जिलावार कुल मतदान प्रतिशत

 

क्रमसंख्या जिला का नाम कुल मतदाता कुल मतदान मतदान प्रतिशत
1. बिलासपुर 16782 12093 72.06%
2. चंबा 20584 14042 68.22%
3. हमीरपुर 6955 5487 78.89%
4. कांगड़ा 102237 68843 67.34%
5. कुल्लू 22618 15336 67.80%
6. मंडी 63109 44952 71.23%
7. शिमला 11389 8811 77.36%
8. सिरमौर 40106 26968 67.24%
9. सोलन 49915 32046 64.20%
10. ऊना 28330 21813 77.00%
कुल - 362025 250391 69.16%
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषदों/नगर पंचायतों का जिलावार कुल मतदान प्रतिशत

क्रमसंख्या जिला का नाम कुल मतदाता कुल मतदान मतदान प्रतिशत
1. बिलासपुर 16782 12093 72.06%
2. चंबा 20584 14042 68.22%
3. हमीरपुर 6955 5487 78.89%
4. कांगड़ा 34259 25528 74.51%
5. कुल्लू 22618 15336 67.80%
6. मंडी 33865 24839 73.35%
7. शिमला 11389 8811 77.36%
8. सिरमौर 40106 26968 67.24%
9. सोलन 15768 12132 76.94%
10. ऊना 28330 21813 77.00%
कुल - 230656 167049 72.42%

नगर निगमों का जिलावार कुल मतदान प्रतिशत

क्रमसंख्या जिला का नाम कुल मतदाता कुल मतदान मतदान प्रतिशत
1. कांगड़ा 67978 43315 63.72%
2. मंडी 29244 20113 68.78%
3. सोलन 34147 19914 58.32%
कुल - 131369 83342 63.44%

1147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

गाैरतलब है कि शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए दिनांक 21 अप्रैल को को अधिसूचना जारी की गई थी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 मई को को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। 51 शहरी निकायों में कुल 1426 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 32 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए जबकि 1394 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए। नामांकनपत्रों की वापसी के बाद 237 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए, जिसके बाद कुल 1147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed