सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Notice to the govt on making teacher test mandatory for CBSE schools, know the whole matter

Himachal News: सीबीएसई स्कूलों के लिए टीचर टेस्ट अनिवार्य करने पर सरकार को नोटिस, जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

134 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए शिक्षकों के चयन को अनिवार्य परीक्षा करवाने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। 

Himachal: Notice to the govt on making teacher test mandatory for CBSE schools, know the whole matter
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 134 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए शिक्षकों के चयन के लिए अनिवार्य परीक्षा करवाने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सरकार को एक सप्ताह के भीतर जवाब दायर करने को कहा है। मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी। हिमाचल प्रदेश ज्वाइंट टीचर्स फ्रंट ने सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए हिमाचल हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने सरकार के उस आदेश पर रोक लगाने की मांग की है, जिसके तहत सीबीएसई पैटर्न वाले सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों के लिए टेस्ट पास करना अनिवार्य किया गया है। कोर्ट ने कहा कि सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के बाद आदेश पर अंतरिम रोक लगाने पर फैसला किया जाएगा।

Trending Videos

याचिका में ये कहा गया
याचिका में बताया गया है कि शिक्षक नियमित चयन प्रक्रिया से नियुक्त किए गए हैं और वर्षों से सेवा दे रहे हैं, ऐसे में सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाने के लिए अलग से परीक्षा लेना नियमों के विरुद्ध है। सरकार के इस फैसले का विरोध प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रवक्ताओं तक किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि पहले से कार्यरत अध्यापकों से परीक्षा लेना अनुचित है और इससे उनकी सेवा शर्तों पर असर पड़ेगा। उधर, सरकार ने सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से शिक्षकों की स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से चयन की योजना बनाई है। इसके तहत योग्य शिक्षकों को ही सीबीएसई स्कूलों में तैनात करने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed