सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Temperatures soar in Himachal Pradesh Shimla sweats

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में चढ़ा पारा, शिमला में भी छूटे पसीने; जानें कब बदलेगा मौसम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 04 Mar 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी पसीने छूटने लगे हैं। वहीं, सात से नौ मार्च के बीच प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना है। जानें पूरी अपडेट...

Himachal Weather Temperatures soar in Himachal Pradesh Shimla sweats
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। मैदानी जिलों ऊना, मंडी और हमीरपुर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि राजधानी शिमला में भी पसीने छूटने लगे हैं। मौसम साफ रहने और लगातार धूप खिलने से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में इस अचानक बढ़ोतरी से दिन और रात के तापमान के अंतर में भी वृद्धि हुई है।

Trending Videos


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला अनुसार सात से नौ मार्च के बीच प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1, कुकुमसेरी में माइनस 3.8, ताबो में माइनस 2.5, शिमला-बिलासपुर में 10.0, सुंदरनगर में 7.7, भुंतर में 6.9, कल्पा में 3.6, धर्मशाला में 10.3, ऊना में 10.2, नाहन में 13.0, सोलन में 9.0, मनाली में 4.0,  मंडी में 8.2, चंबा में 8.5, डल्हौजी में 10.5, पांवटा साहिब में 13.0 और नेरी में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed