सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Panchayat Elections Symbols such as temples and mosques will no longer be available

हिमाचल पंचायत चुनाव: मंदिर और मस्जिद जैसे चिह्न अब नहीं मिलेंगे, आयोग ने निष्पक्षता के लिए धार्मिक प्रतीक हटाए

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 15 May 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने निष्पक्षता तथा धार्मिक और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से जीवित पशु, धार्मिक स्थल और सामाजिक प्रतीकों वाले चुनाव चिह्न को सूची से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Panchayat Elections Symbols such as temples and mosques will no longer be available
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पंचायत चुनावों में था, जब उम्मीदवारों के लिए जीवित पशु, धार्मिक स्थल और सामाजिक प्रतीकों का चुनाव चिह्न का इस्तेमाल होता था। बैल, घोड़ा, ऊंट, हाथी, गाय और मुर्गा जैसे पशुओं के साथ-साथ मंदिर, मस्जिद और अन्य धार्मिक प्रतीक चुनाव चिह्न होते थे। अब इन चिह्नों का वापस ले लिया गया है।

Trending Videos


पहले बड़ी संख्या में मतदाता अशिक्षित होते थे, इसलिए चुनाव चिह्न ही उम्मीदवार की पहचान का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता था। समय के साथ चुनाव प्रक्रिया में बदलाव आया। चुनाव आयोग ने निष्पक्षता तथा धार्मिक और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे कई प्रतीकों को सूची से हटाना शुरू किया। आयोग का मानना था कि धार्मिक स्थलों या किसी विशेष समुदाय से जुड़े प्रतीकों का चुनाव में इस्तेमाल अनावश्यक विवाद पैदा कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित कर सकता है। इसी कारण मंदिर, मस्जिद और अन्य धार्मिक प्रतीकों को चुनाव चिह्नों की सूची से बाहर किया। इसी तरह जीवित पशुओं वाले चिह्न भी हटाए गए। पशुओं के प्रतीकों पर भावनात्मक जुड़ाव और विवाद की स्थिति बनती थी। बाद में आयोग ने ऐसे चिह्नों की जगह दैनिक वस्तुओं और सामान्य प्रतीकों को प्राथमिकता दी।

दावेदारों को आज मिलेंगे चुनाव चिन्ह
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने वाले सभी दावेदारों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। इससे पहले, इच्छुक व्यक्ति दोपहर तीन बजे तक अपने नॉमिनेशन वापस ले सकेंगे। नॉमिनेशन वापसी के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होगी कि किस पंचायत में किस पद के लिए कितने दावेदार मैदान में बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed