सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Recommended selection for 16 Assistant District Attorney positions 7 vacant

हिमाचल: सहायक जिला अटॉर्नी के 16 पदों पर चयन की सिफारिश, 7 पद रहे खाली; लोकसेवा आयोग ने जारी किया परिणाम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Feb 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 23 विज्ञापित पदों में से 16 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है, जबकि सात पद विभिन्न श्रेणियों में रिक्त रह गए हैं।

Himachal Pradesh Recommended selection for 16 Assistant District Attorney positions 7 vacant
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राज्य लोकसेवा आयोग ने सहायक जिला अटॉर्नी (प्रशिक्षु) के पदों के लिए सिफारिश सूची जारी कर दी है। आयोग ने 23 विज्ञापित पदों में से 16 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है, जबकि सात पद विभिन्न श्रेणियों में रिक्त रह गए हैं। भर्ती गृह (अभियोजन) विभाग हिमाचल प्रदेश के तहत की जानी है।

Trending Videos




आयोग ने 17 मार्च 2025 को 23 पद अधिसूचित किए थे। इनमें अनारक्षित, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस तथा पूर्व सैनिक एवं दृष्टिबाधित श्रेणियों के पद शामिल थे। स्क्रीनिंग टेस्ट एवं सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट 7 अक्तूबर 2025 को आयोजित किया गया था। परिणाम 15 जनवरी 2026 को घोषित हुआ था। व्यक्तित्व परीक्षण 17 से 19 फरवरी 2026 तक संपन्न हुआ, जिसमें 54 अभ्यर्थी शामिल हुए। यूआर (दृष्टिबाधित) का 1 पद और यूआर (पूर्व सैनिक) बैकलॉग के 5 पद रिक्त रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी (पूर्व सैनिक) का 1 पद भी नहीं भरा जा सका। अन्य सभी श्रेणियों में विज्ञापित पदों के अनुरूप अभ्यर्थियों की सिफारिश कर दी गई है। आयोग की ओर से जारी मेरिट सूची में एकता गर्ग, नेहा शर्मा, मीरा, आदित्य शर्मा, भावना ठाकुर, श्रेया, शिवानी आजाद, नैनी चौधरी, देश दीपक यात्री, कल्पना, कुमारी संदीपना, स्कंद ठाकुर, नवीन कौशल अमनदीप गौतम, किरण बाला और अदिति शर्मा को नियुक्ति देने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed