फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal rain aani car rockfall two injured mandi kullu highway landslide

Himachal Rain: बारिश बनी आफत, आनी में दो कारों पर गिरीं चट्टानें, 2 घायल; मंडी-कुल्लू हाईवे समेत कई सड़कें बंद

Tue, 11 Aug 2026 11:22 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/कुल्लू/मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/कुल्लू/मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 11 Aug 2026 11:22 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिलों में लगातार बारिश से हालात प्रभावित हुए हैं। आनी में अलग-अलग घटनाओं में दो कारें पहाड़ी से गिरे मलबे और चट्टानों की चपेट में आ गईं, जिसमें दो लोग घायल हुए। सैंज-न्यूली मार्ग पर भूस्खलन हुआ है और बकशाहल में 11 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। झलोगी, कांढ़ी और उरला में भी सड़कें बाधित हुई हैं।

विज्ञापन
himachal rain aani car rockfall two injured mandi kullu highway landslide
पहाड़ी से चट्टान गिरने से कार क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिले में बीती रात से जारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के बीच कई स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने के साथ भूस्खलन हुआ है। आनी में अलग-अलग स्थानों पर दो कारें चट्टानों और मलबे की चपेट में आ गईं। एक हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरी कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसके अलावा सैंज-न्यूली मार्ग, मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग और कई वैकल्पिक मार्ग भी भूस्खलन व पत्थर गिरने से बाधित हुए हैं।

विज्ञापन




आनी में पहला हादसा किरण बाजार-बराड़ के बीच एनएच-305 पर हुआ। बारिश के दौरान पहाड़ी से अचानक मलबा चलती कार पर आ गिरा। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग मलबे में फंस गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर आनी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मलबा गिरने के कारण एनएच-305 पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


आनी में एनएच-305 पर किरण बाजार-बराड़ के बीच हुए हादसे में घायल दोनों लोगों की पहचान पदम सिंह (53) पुत्र गुमत राम, निवासी गांव दोघरी, डाकघर निगान, तहसील आनी, जिला कुल्लू और अब्दुल रहमान (32) पुत्र नवाबदीन, निवासी गांव दोगरीमोड़, डाकघर निगान, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबी कार से बाहर निकालकर आनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना आनी के नए बस अड्डे के पास हुई। यहां पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टान सड़क किनारे खड़ी टैक्सी नंबर की कार से जा टकराई। चट्टान की चपेट में आने से कार को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था।

सैंज-न्यूली मार्ग पर भूस्खलन, 11 घरों को खतरा
बारिश के कारण सैंज घाटी में भी कई जगह हालात बिगड़े हैं। न्यूली-सैंज मार्ग पर सिउंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। वहीं, सैंज के बकशाहल गांव में सड़क का पानी घुसने से करीब 11 घरों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। घाटी में अन्य स्थानों पर भी भूस्खलन होने से संपर्क मार्ग प्रभावित होने की सूचना है।



झलोगी में पत्थर गिरने से मंडी-कुल्लू हाईवे बंद
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर झलोगी के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे से यातायात बाधित है। भारी बारिश के बीच पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी। हनोगी टनल, पंडोह डैम और मंडी की ओर वाहनों को रोककर रखा गया है। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

लगातार पत्थर गिरने के खतरे के कारण फिलहाल मलबा हटाने का काम शुरू नहीं किया गया है। बारिश रुकने और मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही सड़क से पत्थर और मलबा हटाकर यातायात बहाल किया जाएगा।

झलोगी में भी पत्थर गिरने से मार्ग बंद
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर झलोगी के पास भी पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सड़क बंद हो गई है। एनएचएआई की मशीनरी मौके पर तैनात है, लेकिन लगातार बारिश और पहाड़ी से पत्थर गिरने के खतरे के कारण मलबा हटाने में परेशानी आ रही है। स्थिति अनुकूल होते ही मार्ग बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।



कटौला-कमांद मार्ग पर भी भूस्खलन
कुल्लू जाने वाले कटौला-कमांद वैकल्पिक मार्ग पर कांढ़ी के पास भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर भेजी गई है और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई हैं।

उरला के पास मंडी-जोगिंद्रनगर मार्ग बंद
मंडी से जोगिंद्रनगर होते हुए पठानकोट जाने वाला मार्ग भी उरला के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। यहां मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई। यात्रियों के लिए वाया डायना पार्क वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है। संबंधित विभाग की ओर से मलबा हटाकर मार्ग को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

कुल्लू और मंडी के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यात्रियों को संवेदनशील मार्गों पर सावधानी बरतने और मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed