फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police transfer kaza sdpo ajay bhardwaj transfer cancelled

Himachal Police Transfer: काजा एसडीपीओ अजय कुमार भारद्वाज का तबादला आदेश रद्द, वीरी सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

Tue, 11 Aug 2026 12:28 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 11 Aug 2026 12:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग के तबादला आदेश में आंशिक संशोधन किया है। काजा के एसडीपीओ अजय कुमार भारद्वाज का सोलन में डीएसपी मुख्यालय पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। वहीं ज्वाली के एसडीपीओ वीरी सिंह की काजा में प्रस्तावित तैनाती में भी बदलाव किया गया है। अब उन्हें तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह, जिला मंडी में डीएसपी के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
himachal police transfer kaza sdpo ajay bhardwaj transfer cancelled
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में किए गए तबादले में आंशिक संशोधन करते हुए काजा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार भारद्वाज के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया है। गृह विभाग की ओर से 11 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, अजय कुमार भारद्वाज, एचपीपीएस (2020), जो काजा, जिला लाहौल-स्पीति में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं, को जिला सोलन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के पद पर स्थानांतरित करने का आदेश 10 अगस्त को जारी किया गया था। सरकार ने अब इस स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


वीरी सिंह की नई तैनाती
सरकार ने 10 अगस्त की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए ज्वाली, जिला कांगड़ा में एसडीपीओ के पद पर तैनात वीरी सिंह, एचपीपीएस (2021), को काजा का नया एसडीपीओ नियुक्त किया है। हालांकि अधिसूचना में उनकी नई तैनाती को लेकर आगे संशोधन करते हुए उन्हें तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन, पंडोह, जिला मंडी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश भी तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed