फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's tourism business is also helpless due to economic recession

आर्थिक मंदी की मार से हिमाचल का पर्यटन कारोबार भी होने लगा लाचार

Wed, 04 Sep 2019 10:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Sep 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Himachal's tourism business is also helpless due to economic recession
मनाली(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

देश में गिरती अर्थव्यवस्था का असर उद्योगों के बाद पर्यटन कारोबार पर भी पड़ने लगा है। मंदी और बरसात के कारण देश-दुनिया में विख्यात हिमाचल के पर्यटन स्थलों कुल्लू-मनाली, शिमला और धर्मशाला के होटलों में सन्नाटा छा गया है। मनाली के होटलों में आक्यूपेंसी 20 फीसदी से भी कम, शिमला में 25 और धर्मशाला में 30 फीसदी पहुंच गई है। निजी होटलों का तो और भी बुरा हाल है।

विज्ञापन


यहां मात्र 10 फीसदी कमरे ही बुक हैं। टैक्सी ऑपरेटर भी आजकल बेकार बैठे हैं। हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर आजकल कम ही सैलानी नजर आ रहे हैं। बर्फ से ढके रहने वाले रोहतांग दर्रे में भी सन्नाटा छाया हुआ है। राजधानी शिमला में वीकेंड को छोड़ अन्य दिनों में कम ही पर्यटक पहुंच रहे हैं। होटलियर इसे मंदी से जोड़कर भी देख रहे हैं।
विज्ञापन


होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद का कहना है कि अगस्त में शहर के होटलों में आक्यूपेंसी औसतन 25 से 30 फीसदी रही। जो सामान्य तौर पर इस माह में आधी रह गई है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर का कहना है कि पिछले दो माह में पर्यटन कारोबार कम रहा। उन्होंने माना कि अर्थव्यवस्था में आ रही कमी के कारण सैलानी घूमने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में मनाली सैलानियों से गुलजार होती थी, मगर फिलहाल माल रोड समेत घाटी के पर्यटन स्थलों में सन्नाटा छाया है। हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के प्रधान गुप्त राम का कहना है कि इन दिनों टैक्सी का कामकाज ठप पड़ा है। वॉल्वो यूनियन मनाली के अध्यक्ष वरुण मल्होत्रा का कहना है कि 80 के बजाय अब 25 वॉल्वो बसें ही चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed