{"_id":"69f6ea4064b164d2590a0545","slug":"himachal-tourist-season-hotels-in-shimla-dharamshala-and-manali-fully-booked-kasauli-packed-too-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourist Season: पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, शिमला, धर्मशाला और मनाली में होटल फुल; कसौली भी पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourist Season: पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, शिमला, धर्मशाला और मनाली में होटल फुल; कसौली भी पैक
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला/मनाली।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 03 May 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश का मौसम सुहावना होते ही पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। शिमला, धर्मशाला और मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 60 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है। इस वीकेंड पर धर्मशाला और मैकलोडगंज के होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
शिमला के रिज मैदान पर सुहावने मौसम में घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
मैदानी राज्यों की तपिश से राहत पाने के लिए सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड के साथ शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के चलते सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। शिमला, धर्मशाला और मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 60 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है।
Trending Videos
इस वीकेंड पर धर्मशाला और मैकलोडगंज के होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। शिमला में शनिवार देर शाम तक होटलों में ऑक्यूपैंसी 60 फीसदी से अधिक पहुंच गई। होटल कारोबारियों की मानें तो इस वीकेंड पर पड़ोसी राज्य, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली के पर्यटकों ने प्रदेश का रुख किया है। शनिवार को शिमला के रिज मैदान, कुफरी और नारकंडा में भी बड़ी संख्या में सैलानियों ने सुहाने मौसम में घूमने का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में दो दिनों में करीब 5,500 पर्यटक वाहन पहुंचे है। बंजार और मणिकर्ण भी करीब 3,000 वाहन आए हैं। कुल्लू जिले में होटलों मे 70 से 80 फीसदी तक कमरे पैक चल रहे हैं। वहीं वीकेंड पर जिला सोलन की पर्यटन नगरी कसौली और चायल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। आलम यह है कि कसौली के लगभग सभी होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
हिमाचल प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ते ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में भी सैलानियों की संख्या में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।
