फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vande mataram bjp mla jairam thakur shimla ridge

हिमाचल में वंदेमातरम' पर सियासत गरम: आज रिज मैदान पर सामूहिक गायन करेगा भाजपा विधायक दल

Sun, 23 Aug 2026 09:45 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 23 Aug 2026 09:45 AM IST
सार

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में 'वंदेमातरम' को लेकर हुए राजनीतिक विवाद के बाद भाजपा विधायक दल आज शिमला के रिज मैदान पर सामूहिक राष्ट्रगीत गाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने होगा। इसका नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे। विधानसभा में 21 अगस्त को राष्ट्रगीत गाने की मांग को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
himachal vande mataram bjp mla jairam thakur shimla ridge
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 'वंदेमातरम' को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब विधानसभा से निकलकर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान तक पहुंच गया है। भाजपा विधायक दल रविवार को सुबह 11 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने राष्ट्रगीत 'वंदेमातरम' का सामूहिक गायन करेगा। कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन राष्ट्रगान के बाद भाजपा विधायकों ने 'वंदेमातरम' गाने की मांग उठाई थी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्पष्ट किया था कि सदन की परंपरा के अनुसार सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होती है, जबकि राष्ट्रगीत का गायन कार्यवाही के समापन पर किया जाता है। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी हुई थी।
विज्ञापन


21 अगस्त की घटना के वीडियो फुटेज की मांग
भाजपा विधायकों ने विधानसभा सचिवालय को पत्र भेजकर 21 अगस्त को सदन में हुए घटनाक्रम की वीडियो फुटेज उपलब्ध करवाने की मांग भी की है। विपक्ष का आरोप है कि उस दौरान राष्ट्रगीत गाने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि सत्ता पक्ष का कहना है कि भाजपा ने सदन की निर्धारित परंपरा के खिलाफ मुद्दा उठाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के मुद्दे को उठाने का आरोप लगाया था। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

रिज मैदान पर शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलबीर वर्मा के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजे सभी भाजपा विधायक रिज मैदान पर एकत्र होंगे और एक स्वर में 'वंदेमातरम' का गायन करेंगे। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति का आवेदन भी किया गया है।

ऐसे में आज होने वाला यह कार्यक्रम केवल राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन तक सीमित नहीं रहने वाला है। विधानसभा के भीतर हुए विवाद के बाद रिज मैदान पर भाजपा का यह आयोजन हिमाचल की सियासत में भी चर्चा का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed