फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vidhan sabha monsoon session 2026 starts 21 august governor notification

HP Vidhan Sabha Session: 21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

Sat, 01 Aug 2026 03:33 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 01 Aug 2026 03:33 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त 2026 से शिमला में शुरू होगा। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत 14वीं विधानसभा के 12वें सत्र का आह्वान किया है। सत्र सुबह 11 बजे विधानसभा भवन में शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर सभी विधायकों, सांसदों और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
himachal vidhan sabha monsoon session 2026 starts 21 august governor notification
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त 2026 से शुरू होगा। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के 12वें सत्र का आह्वान किया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार विधानसभा का 12वां सत्र शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन, शिमला में प्रारंभ होगा। यह अधिसूचना 30 जुलाई 2026 को राज्यपाल द्वारा जारी आदेश के आधार पर एक अगस्त को सामान्य सूचना के लिए प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन




विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आदेश पर सचिव यश पाल शर्मा के हस्ताक्षर हैं। अधिसूचना की प्रतियां सभी विधायकों, हिमाचल से लोकसभा और राज्यसभा सांसदों, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, उपमुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता, सभी विभागाध्यक्षों और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक, वित्तीय प्रस्ताव और जनहित से जुड़े विषय सदन में रख सकती है। वहीं विपक्ष भी प्रदेश में आपदा प्रबंधन, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रहा है। ऐसे में आगामी सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।


प्रदेश की राजनीति के लिहाज से यह सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें विभिन्न विभागों के कार्यों, विकास योजनाओं और सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed