फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Amid a red alert for heavy rain, clouds burst at three places in Chamba, drains flooded

Himachal Weather: पांगी में तीन जगह बादल फटे, केलांग से उदयपुर का कटा संपर्क, पांच जिलों में रेड अलर्ट

Mon, 20 Jul 2026 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 06:00 PM IST
सार

अत्याधिक भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांगी में तीन जगह बादल फटे हैं। हिलु, उदीन और थांदल क्षेत्रों में बादल फटने के बाद नालों में अचानक बाढ़ आ गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather:  Amid a red alert for heavy rain, clouds burst at three places in Chamba, drains flooded
पांगी में बादल फटने से नाले में आई बाढ़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच जिला चंबा के उपमंडल पांगी में सोमवार को तीन स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आईं, जबकि प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश होने से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक कमी दर्ज हुई। जिला सिरमौर के कई क्षेत्रों में सोमवार को बादल झमाझम बरसे। पांगी के हिलु, उदीन और थांदल क्षेत्रों में बादल फटने के बाद संबंधित नालों में अचानक बाढ़ आ गई। उदीन नाले में जलस्तर बढ़ने से मनरेगा कार्य में लगे 11 श्रमिक फंस गए थे, जिन्हें दोपहर बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, थांदल नाले में भारी मलबा और पत्थर आने से साच-किलाड़-केलांग-तिंदी मार्ग अवरुद्ध हो गया। हिलुटवान मार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया, जिसे बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी जुटी रही।

विज्ञापन





 

जाहलमा नाले में वैकल्पिक मार्ग पर लगाए गए पाइप बह गए
लाहौल-स्पीति में भारी बारिश के बीच जाहलमा नाले में आई बाढ़ से वैकल्पिक मार्ग पर लगाए गए पाइप बह गए, जिससे केलांग का उदयपुर, पांगी और किलाड़ क्षेत्र से संपर्क कट गया। रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि सिस्सू और अटल टनल क्षेत्र में तेज बारिश हुई। पांगी में मार्ग अवरुद्ध होने के अलावा होली उपमंडल के कलाह नाले में तीन मजदूर जलस्तर बढ़ने से फंस गए, जिन्हें करीब तीन घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया। कांगड़ा जिले में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। धर्मशाला, पालमपुर, कांगड़ा और नूरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। गगल हवाई अड्डे से विमान सेवाएं सुचारू रहीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 36 सड़कें बंद

मंडी जिले में दोपहर तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। ऊना जिले में भी दिनभर बारिश होती रही। गगरेट क्षेत्र की दियोली खड्ड में जलस्तर बढ़ने से सड़क मार्ग पर यातायात एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। वहीं, हमीरपुर में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना बना रहा। राजधानी शिमला में दिनभर बूंदाबांदी हुई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सोमवार शाम तक प्रदेश में कुल 36 सड़कें, पांच बिजली ट्रांसफार्मर और तीन पेयजल योजनाएं प्रभावित रही।

विज्ञापन

रेड अलर्ट के बीच सिरमाैर में तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी एचपीयू की परीक्षाएं
अत्यधिक वर्षा के रेड अलर्ट के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में घोषित अवकाश आदेश में जिला प्रशासन ने आंशिक संशोधन किया है। अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की निर्धारित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए हैं। सिरमाैर में 20 और 21 जुलाई के लिए अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को एहतियात के तौर पर बंद रखने के आदेश दिए गए थे। इस बीच यह सामने आया कि एचपीयू की विभिन्न परीक्षाएं भी इसी अवधि में निर्धारित हैं और बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना है। इसी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते स्पष्ट किया है कि एचपीयू की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आयोजित होंगी, जबकि पहले जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत लागू रहेंगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि 30 जून से 19 जुलाई तक जिले में बारिश और आपदाओं के कारण विभिन्न विभागों को 16.91 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस अवधि में आठ लोगों की मौत हुई, जिनमें दो की मौत सांप के काटने, पांच की सड़क दुर्घटनाओं और एक व्यक्ति की अन्य कारणों से हुई।

किस जिले के लिए कब क्या अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। चंबा, कांगड़ा, मंडी व सिरमाैर जिले के लिए 20 व 21 जुलाई के लिए अत्याधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कुल्लू जिले के लिए 21 को रेड अलर्ट है। ऊना, हमीरपुर में 20 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि बिलासपुर जिले में 20, कांगड़ा 22, कुल्लू 20, शिमला 21, सोलन 20 व सिरमाैर में 22 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बीते 24 घंटे के दाैरान ब्राह्मणी बिलासपुर में 29.2, मनाली 29.0, रायपुर मैदान ऊना 12.8, धर्मशाला 12.5, ऊना  12.2, पालमपुर 11.0, सराहन  10.7 और आरएल बीबीएमबी बिलासपुर में  8.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पंडोह डैम से छोड़ा जाएगा 22,000 क्यूसेक पानी, ब्यास नदी के किनारे न जाएं लोग
 लगातार हो रही बारिश के चलते ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए पंडोह डैम से लगभग 22,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। पानी छोड़े जाने के बाद व्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। प्रशासन और संबंधित विभागों ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे जाने से बचें तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि जैसे नहाना, मछली पकड़ना या नदी के पास घूमने न जाएं। नदी के किनारे रहने वाले लोग और पर्यटक विशेष सतर्कता बरतें। पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास नदी में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले क्षेत्रों में खतरा पैदा हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है। यदि आवश्यकता पड़ी तो डैम से पानी छोड़ने की मात्रा में और भी बढ़ोतरी की जा सकती है। ऐसे में सभी लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यास नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण पंडोह डैम से लगभग 22,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

 अधिकतम तापमान
ताबो 30.4
नेरी 29.7
ऊना 29.4
चंबा 28.4
बिलासपुर 28.0
हमीरपुर 27.7
धर्मशाला 27.0
कांगड़ा 26.8
मंडी 26.2
सोलन 25.0
मनाली 22.8
शिमला 21.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed