सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Amidst Orange alert,spells of rain continue across Shimla, Dharamshala, snowfall

Himachal Weather: ऑरेंज अलर्ट के बीच शिमला, धर्मशाला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश; चोटियों पर बर्फबारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दाैर लगातार जारी है। शनिवार दोपहर को प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। 

Himachal Weather: Amidst Orange alert,spells of rain continue across Shimla, Dharamshala, snowfall
शिमला में झमाझम बारिश, किन्नाैर में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दाैर लगातार जारी है। शनिवार दोपहर को प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। वहीं धर्मशाला सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई। रोहतांग सहित अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे ठंडक बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन में 32.7, धर्मशाला 32.2, जोत 22.4, घाघस 19.4, मुरारी देवी 17.4, मनाली 17.0, भरेड़ी 14.6, बिलासपुर 13.4, स्लापड़ 11.3, कल्पा 10.4, काहू 10.2 व जोगिंद्रनगर में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं गोंधला में 13.0, केलांग और हंसा में 7.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

Trending Videos







 

किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में ताजा हिमपात, ठंड बढ़ी
जनजातीय जिले किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है। बीती रात को आसरंग, नाको, मलिंग में ताजा हिमपात हुआ। आसरंग में शनिवार सुबह भी बर्फबारी हुई। वहीं, रामपुर, आनी और किन्नौर के निचले क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कई क्षेत्रों में शनिवार को तेज हवाएं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 10 अप्रैल तक माैसम खराब बना रहेगा। 5 से 9 अप्रैल तक प्रदेश के कई भागों में बादल जमकर बरसेंगे। 7 व 8 अप्रैल को भी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अटल टनल में बर्फबारी, रोकी वाहनों की आवाजाही 
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर भारी बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा समेत अन्य ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी का दौर जारी है जबकि मनाली और आसपास के इलाकों में बारिश होने से ठंडक का अहसास हो रहा है। पुलिस ने पर्यटकों व आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाजरी जारी की है। पुलिस ने फोर बाई टू वाहनों तथा दोपहिया वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने पर रोक लगा दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि यदि अत्यंत आवश्यक हो तभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर यात्रा करें और ऐसे में केवल फोर बाई फोर वाहनों का ही उपयोग करें। साथ ही मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।



 

क्षेत्र   अधिकतम तापमान
ऊना    33.0
नेरी      27.8
नाहन   27.1
सोलन   27.0
बरठीं   26.0
कांगड़ा  25.6
मंडी     23.5
धर्मशाला 23.0
शिमला   20.4
मनाली   15.2


कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4, सुंदरनगर 13.2, , भुंतर 11.1, कल्पा 3.2, ऊना 15.0, नाहन 13.1, पालमपुर 12.0, सोलन 12.0, मनाली 7.2, कांगड़ा 15.3, मंडी 14.1, बिलासपुर 15.5, जुब्बड़हट्टी 12.0, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 8.5 , बरठीं 14.4, कसाैली 13.5, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 8.7, ताबो 0.6 व देहरागोपीपुर में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed