सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Avalanche warning issued for Kullu Lahaul Spiti, weather is expected to remain clear from th

Himachal Weather: अटल टनल के पास तीन जगह हिमस्खलन, शिमला में हल्की बर्फबारी, इस दिन से माैसम साफ रहने के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Feb 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप तीन अलग-अलग स्थानों पर हिमस्खलन हुआ। इससे मनाली-केलांग सड़क मार्ग करीब एक घंटे तक अवरुद्ध रहा।

Himachal Weather: Avalanche warning issued for Kullu Lahaul Spiti, weather is expected to remain clear from th
बर्फबारी के बाद मनाली का नजारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 2900 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हिमखंड की चेतावनी के बीच मंगलवार को अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप तीन अलग-अलग स्थानों पर हिमस्खलन हुआ। इससे मनाली-केलांग सड़क मार्ग करीब एक घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान मार्ग पर कई टैक्सियां भी फंस गईं। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बीती रात अटल टनल क्षेत्र में करीब एक फीट ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम खुलने के बाद कुल्लू और लाहौल में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। लाहौल घाटी का संपर्क कुल्लू-मनाली से कट गया है। आज भी कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शिमला में मंगलवार दोपहर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शहर के रिज, मालरोड, जाखू सहित अन्य ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। माैसम लगातार ठंडा बना हुआ है। 

Trending Videos

कहां कितनी बारिश-बर्फबारी
बीते 24 घंटों के दाैरान कल्पा में 10.5, केलांग 7.5, सांगला 6.5, कुकुमसेरी 5.8 व हंसा में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसी तरह मनाली में 22.0, सराहन 10.5, कसोल 4.0, सियोबाग और सुजानपुर टिहरा 2.0, भुंतर 1.4, नगरोटा सूरियां 1.0, गुलेर 0.8, रामपुर 0.6 व कांगड़ा में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.0, सुंदरनगर 7.9, भुंतर 8.0, कल्पा -1.2, धर्मशाला 4.8, ऊना 7.6, नाहन 8.5, पालमपुर 5.5, सोलन 5.0, मनाली 1.4, कांगड़ा 8.3, मंडी 9.1, बिलासपुर 8.0, जुब्बड़हट्टी 6.4, कुकुमसेरी -3.6, सेऊबाग 3.5, बरठीं 9.0, कसाैली 5.2, पांवटा साहिब 12.0, सराहन 4.3, देहरागोपीपुर 7.0 व ताबो में -6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

तापमान में बदलाव की संभावना
सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 12.6, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 23.0, नाहन में 17.3, सोलन में 19.5, मनाली में 7.0, कांगड़ा में 21.1 और मंडी में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं।

जानिए कब थमेगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 और 9 फरवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 6 और 8 फरवरी 2026 को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 4, 5 और 7 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज राज्य के अधिकतर जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

किन्नौर में ताजा बर्फबारी, कई सड़कों पर यातायात ठप
किन्नौर में मंगलवार सुबह भी ताजा बर्फबारी हुई।  ताजा बर्फबारी के बाद संपर्क सड़कों सहित रिकांगपिओ से काजा हाईवे पर भी यातायात बाधित हुआ है। दोपहर को मौसम साफ हो गया। मौसम साफ होते ही सड़कों को खोलने का काम भी शुरू हो गया है। वहीं लोग भी घरों की छतों से बर्फ हटाने में जुट गए हैं। कल्पा, सांगला, नाको में सुबह बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed