सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board Exams Directorate of Education teams will monitor activities at examination centers in real time

HP Board Exams: शिक्षा निदेशालय की टीमें परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर रखेगी रियल टाइम नजर, जानें

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Feb 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने नकल के मामलों में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

HP Board Exams Directorate of Education teams will monitor activities at examination centers in real time
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त कराने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है। निदेशालय ने परीक्षाओं के संचालन की सीधी निगरानी करने का फैसला लेते हुए नकल के मामलों में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Trending Videos


मंगलवार को जारी निर्देशों में स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकल और अनुचित साधनों के प्रयोग के प्रति सरकार ने शून्य सहनशीलता नीति अपनाई है। यदि कोई शिक्षक, कर्मचारी या विद्यार्थी नकल करते या इसमें सहयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की लाइव स्ट्रीमिंग को स्कूल शिक्षा विभाग के साथ साझा करने की अनुमति दी गई है। इसके तहत शिक्षा निदेशालय की गठित टीमें परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर रियल टाइम नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि की रिकॉर्ड की गई वीडियो फुटेज सुरक्षित रखी जाए और जरूरत पड़ने पर शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की जाए। इससे किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed