{"_id":"69821a9c9318f9407f0b27cd","slug":"jairam-thakur-said-that-the-congress-government-is-creating-obstacles-for-railway-expansion-in-himachal-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल में रेलवे विस्तारीकरण के लिए अड़ंगे डाल रही कांग्रेस सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल में रेलवे विस्तारीकरण के लिए अड़ंगे डाल रही कांग्रेस सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार के भरपूर सहयोग के बाद भी हिमाचल में रेलवे के कामों में कांग्रेस सरकार अड़ंगा डाल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 2911 करोड़ रुपए का बजट जारी करने पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि साल दर साल हिमाचल के लिए रेलवे बजट में बढ़ोतरी हिमाचल में रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गत वर्ष के मुकाबले यह बजट लगभग 200 करोड़ रुपए अधिक है। इस बार हिमाचल को दिया गया रेलवे बजट यूपीए सरकार के मुकाबले 27 गुना अधिक है।
Trending Videos
मंगलवार को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के भरपूर सहयोग के बाद भी हिमाचल में रेलवे के कामों में कांग्रेस सरकार अड़ंगा डाल रही है। सरकार की लापरवाही की वजह से हिमाचल प्रदेश में रेलवे की परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। सरकार हिमाचल के रेल नेटवर्क विस्तारीकरण में अपने हिस्से के काम में सहयोग नहीं कर रही है। जिससे हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी और रेल मार्ग संपर्क को नए आयाम देने वाली रेल परियोजनाएं लटकी हुई हैं और समय बढ़ने के साथ ही उन परियोजनाओं की लागत में भी वृद्धि होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने पंचायत चुनाव पर सरकार की तैयारी में देरी को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि अंतिम तिथि निकल जाने के बाद भी अभी तक 12 में से 10 जिलों में मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो पाया है। उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार भले ही पंचायत चुनाव करने को राजी हो गई है लेकिन सरकार द्वारा जानबूझकर चुनाव की प्रक्रिया में देरी की जा रही है।
