सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp Panchayat Election: Voter lists have not yet been published in 10 districts; know what the Election Commiss

HP Panchayat Election: 10 जिलों में अभी नहीं हुआ मतदाता सूचियों का प्रकाशन, सीएम सुक्खू ने लिया एक्शन

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Feb 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन दिन बीत गए लेकिन उपायुक्तों की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को सूचियों के प्रकाशन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

hp Panchayat Election: Voter lists have not yet been published in 10 districts; know what the Election Commiss
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश में दो शिमला और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में मतदाता सूचियों का प्रकाशन नहीं हो सका है। इससे राज्य निर्वाचन आयोग की चुनावी गतिविधियां थम गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 30 जनवरी को सूचियों के प्रकाशन की तिथि निर्धारित की थी। तीन दिन बीत गए लेकिन उपायुक्तों की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को सूचियों के प्रकाशन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उधर, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी उपायुक्तों को आज 5:00 बजे तक तक मतदाता सूची का प्रकाशन करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उपयुक्तों के साथ वीसी में यह निर्देश दिए। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 30 अप्रैल से पहले कराने के निर्देश दिए हैं। 

Trending Videos

इसको ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला उपायुक्तों को मतदाता सूचियों को प्रकाशन करने को कहा था। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में चुनाव को लेकर जवाब दायर किया जाना है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत राठौर ने बताया कि अभी दो उपायुक्तों ने मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया है। एक दो दिन के भीतर अन्य उपायुक्तों की ओर से भी सूचियों का प्रकाशन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन की प्रक्रिया पूरी
प्रदेश में 31 पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। पंचायतीराज विभाग की ओर से फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। पंचायत सचिव सीपाल रासू ने बताया कि डीसी को पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन करने को कहा गया था। यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed