सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Chances of relief from heat, imd forecast of rain expected across the state for four days.

Himachal Weather: हिमाचल में गर्मी से राहत मिलने के आसार; करवट बदलेगा माैसम,राज्य में चार दिन बरसेंगे बादल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 May 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Himachal Weather: Chances of relief from heat, imd forecast of rain expected across the state for four days.
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ रहा। लगातार धूप खिलने से मैदानों से लेकर पहाड़ तक तप रहे हैं।

Trending Videos

तापमान में आएगा ये बदलाव

माैसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से बदलेगा माैसम, छह जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 मई को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर, 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 28 और 29 मई को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 30 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।  31 मई और 1 जून को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के लिए 28 व 29 मई को ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा में 28 व सिरमाैर में 29 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बाकि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर 18.6, भुंतर 14.2, कल्पा 7.4, धर्मशाला 18.2, ऊना 20.0, नाहन 23.1, केलांग 2.5, पालमपुर 18.5, सोलन 17.5, मनाली 12.3, कांगड़ा 19.2, मंडी 19.2, बिलासपुर 21.5, चंबा 15.2, जुब्बड़हट्टी 20.2, कुफरी 11.9, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 12.4, बरठीं 15.6, पांवटा साहिब 25.0, देहरागोपीपुर 21.0, ताबो 5.4 व नेरी में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed