Himachal Weather: हिमाचल में ठिठुरन बढ़ी, ताबो में पारा -7.3 डिग्री तक गिरा, इतने दिन माैसम साफ रहने के आसार
प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। ताबो का न्यूनतम पारा -7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। ताबो का न्यूनतम पारा -7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। राज्य में 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में घना कोहरा दर्ज किया है। माैसम विभाग ने मैदानी जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में सुबह-सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 2.9, भुंतर 1.8, कल्पा 0.4, धर्मशाला 5.8, ऊना 6.6, नाहन 9.6, पालमपुर 4.0, सोलन 2.9, मनाली 1.7, कांगड़ा 5.5, मंडी 5.2, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 5.1, जुब्बड़हट्टी 7.5, कुफरी 3.6, कुकुमसेरी -5.7, नारकंडा 4.5, भरमाैर 4.7, रिकांगपिओ 2.5, सेऊबाग 1.2, बरठीं 5.8, कसाैली 8.1, सराहन 5.1, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.3, नेरी 10.5 व बजाैरा में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानें माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 3 दिसंबर तक माैसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान किसी तरह की बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं हैं। भाखड़ा बांध, ब्यास नदी और आसपास के क्षेत्रों में 29 नवंबर तक घना कोहरा पड़ने का अलर्ट है। विभाग के अनुसार साउथ अफगानिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के तौर पर पश्चिमी विक्षोभ अब सेंट्रल पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान में मीन सी लेवल से 3.1 और 7.6 किलोमीटर ऊपर देखा जा रहा है।
कहां कितना तापमान
उधर, बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.3, हमीरपुर में 23.8, कांगड़ा में 22.4, सोलन में 22.2, मंडी में 22.0, नाहन में 21.9, धर्मशाला में 21.0, शिमला में 18.0 और मनाली में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगले 2-3 दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद 3-4 दिनों में राज्य में तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।