फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Cloudburst in Kinnaur washes away footbridge; HRTC conductor died

Himachal Weather: किन्नौर में फटा बादल, पैदल पुल बहा; लाहौल में पत्थर लगने से एचआरटीसी कंडक्टर की मौत

Thu, 02 Jul 2026 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला/भावानगर।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला/भावानगर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

रेंज अलर्ट के बीच गुरुवार को किन्नौर जिले की भावा वैली में बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ में एक पैदल पुल बह गया। वहीं लाहौल की मयाड़ घाटी में पत्थर गिरने से पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस कंडक्टर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Cloudburst in Kinnaur washes away footbridge; HRTC conductor died
हिमाचल माैसम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच गुरुवार को किन्नौर जिले की भावा वैली में बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ में एक पैदल पुल बह गया। वहीं लाहौल की मयाड़ घाटी में पत्थर गिरने से पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस कंडक्टर की मौत हो गई। गुरुवार को भी चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और सोलन जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। जबकि राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। ऊना, कांगड़ा समेत अन्य जिलों में मौसम ठीक रहा। किन्नौर जिले की शांगो पंचायत के सुरचो में सुबह अचानक बादल फटा। इससे शांगो खड्ड में बाढ़ आ गई और इससे पर बना पुल बह गया। पुल बह जाने से दुतरंग और कानगारंग गांवों का संपर्क टूट गया। बाढ़ का पानी खेतों में घुसने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

लियूडांधार में फंसे 24 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

उधर, लाहौल की मयाड़ घाटी के धोंदल नाला में सुबह पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से एचआरटीसी बस परिचालक मंडी के ज्ञान सिंह की मौत हो गई। बस करपट गांव से लौट रही थी। चंबा जिले में बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक बारिश जारी रही। हालांकि, बारिश से बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। भरमौर की बड़ग्राम पंचायत की लियूडांधार में फंसे 24 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया। श्रद्धालु 30 जून से वहां फंसे थे। बचाव दल ने रस्सी के सहारे श्रद्धालुओं को सुरक्षित नाला पार करवाया गया। कुल्लू में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा है। कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई मंजिला मकान पर गिरा बड़ा पत्थर

उधर, बंजार के चकुरठा गांव में एक ढाई मंजिला मकान पर भूस्खलन के कारण एक बड़ा पत्थर गिर गया, जिससे मकान को भारी क्षति पहुंची है। जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। रोहतांग में भी बारिश हुई। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई जबकि ऊना जिले में सुबह हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  गुरुवार शाम तक प्रदेश में 49 सड़कें, 42 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। कांगड़ा में  सुबह बादल छाए। इसके बाद पूरा दिन मौसम साफ रहा और धूप भी खिली रही। साफ मौसम के बीच तापमान में भी बढ़ोतरी हुआ और लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।

विज्ञापन

 कांगड़ा-मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शुक्रवार को कांगड़ा और मंडी जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शिमला, कुल्लू, ऊना और सिरमौर जिला के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं लेकिन को चेतावनी जारी नहीं हुई है। चार जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पांच और छह जुलाई को भी कुछ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

अधिकतम तापमान

ऊना 33.0
कांगड़ा 32.0
नेरी 30.9
बिलासपुर 30.5
धर्मशाला 29.0
नाहन 29.0
मंडी 28.8
सोलन 28.6
चंबा 27.4
शिमला 23.0
मनाली 21.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed