Himachal Weather Alert: हिमाचल में 30 जुलाई से पांच अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी
Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में 30 जुलाई से मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने कांगड़ा और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश तथा कई अन्य जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। 5 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग ने भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला केंद्र ने 30 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 30 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि 31 जुलाई से 5 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कांगड़ा और मंडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दिनों में चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर सहित कई जिलों में रुक-रुक कर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी वर्षा के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़, नालों और नदियों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव, यातायात बाधित होने तथा बागवानी और कृषि को नुकसान की आशंका है। लोगों को नदी-नालों के समीप जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा नहीं करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा बलद्वाड़ा (मंडी) और कसौली (सोलन) में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सराहन और नैना देवी में 3-3 सेंटीमीटर तथा जोगिंदरनगर, कटौला, निचार, पालमपुर, सोलन, सुंदरनगर, नेरी और मनाली सहित कई स्थानों पर वर्षा हुई।