फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   naresh chauhan reaction on kangana ranaut remark himachal politics

हिमाचल: कंगना रनौत की टिप्पणी पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- सुर्खियों में रहने के लिए देती हैं ऐसे बयान

Fri, 31 Jul 2026 05:42 PM IST
Ankesh Dogra एएनआई, शिमला।
एएनआई, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 31 Jul 2026 05:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सुर्खियों में रहने के लिए इस तरह के बयान देती हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व से इस मुद्दे पर अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करने की मांग की।

विज्ञापन
naresh chauhan reaction on kangana ranaut remark himachal politics
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा सांसद कंगना रनौत की हालिया टिप्पणी पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देती हैं और बच्चों व युवाओं पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान नरेश चौहान ने कहा कि कंगना पर कोई प्रतिक्रिया देना भी नहीं चाहता। सच कहूं तो वह किसी भी तरह की मर्यादा या सीमा का पालन नहीं करतीं। वह सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देती हैं। मीडिया को खबर चाहिए और वह एक स्टार हैं, इसलिए अपने दायरे को बढ़ाने के लिए ऐसे बयान देती हैं।"उन्होंने कहा कि बच्चों, छात्रों और युवाओं के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश चौहान ने भाजपा नेतृत्व से भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे और उनकी पार्टी भी बच्चों और युवाओं के बारे में कंगना रनौत के विचारों से सहमत हैं। यदि नहीं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से उनकी टिप्पणी का खंडन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से समाज में गलत संदेश जाता है और जिम्मेदार सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed