सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy Rains Expected for Three Days; Orange Alert Issued for Several Districts.

Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

कई जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का येलो-ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 

Himachal Weather: Heavy Rains Expected for Three Days; Orange Alert Issued for Several Districts.
मनाली में सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में लगातार तीन दिन बादल बरसने के आसार हैं। इस दाैरान कई जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का येलो-ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान केलांग में 20.0, जोत 12.0, कुकुमसेरी 11.2, कल्पा 8.8, हंसा 7.5, मनाली 5.0 व सांगला में 4.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5-12 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।

Trending Videos

कहां कितनी बारिश
उधर, मंगलवार को माैसम खुलने पर अटल टनल के एप्रोच रोड पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू हुआ इस कार्य में बीआरओ तथा जिला प्रशासन की मशीनरी युद्धस्तर पर जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़क पर बर्फ का जमाव और आइसिंग की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभागों की ओर से समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता मार्ग को सुरक्षित बनाना और आम जनता व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बीते 24 घंटों के दाैरान सियोबाग 32.8, सराहन 32.5, भुंतर 30.4, जोगिंद्रनगर 30.0, धर्मशाला 28.2, पालमपुर 22.2, गोहर 22.0, मनाली 21.0, नेरी 19.5, भाबानगर 18.6, नादौन 18.0, भरेरी 17.4 व कांगड़ा में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 2.1, कल्पा -3.0, धर्मशाला 8.6, ऊना 9.0, नाहन 10.7, पालमपुर 6.0, सोलन 7.0, मनाली 0.2, कांगड़ा 7.8, मंडी 7.0, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 2.1, कुकुमसेरी -4.6, सेऊबाग 1.0, बरठीं 7.4, कसाैली 10.4, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 2.2, देहरा गोपीपुर 12.0, ताबो -4.0 व नेरी में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 2.1, कल्पा -3.0, धर्मशाला 8.6, ऊना 9.0, नाहन 10.7, पालमपुर 6.0, सोलन 7.0, मनाली 0.2, कांगड़ा 7.8, मंडी 7.0, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 2.1, कुकुमसेरी -4.6, सेऊबाग 1.0, बरठीं 7.4, कसाैली 10.4, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 2.2, देहरा गोपीपुर 12.0, ताबो -4.0 व नेरी में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जानें किन जिलों में कब-कब बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 18 मार्च की शाम/रात से लेकर 21 मार्च की सुबह तक व्यापक वर्षा होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 व 19 मार्च को ओलावृष्टि, जबकि 19 व 20 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में 18 और 19 मार्च व कांगड़ा, सिरमाैर और सोलन जिले में 19 मार्च को एक-दो स्थानों पर पर ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट है। इसी तरह चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जिले में 19 और 20 मार्च, जबकि मंडी और शिमला जिले में 20 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है।  वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला , सिरमाैर, सोलन और मंडी जिले में 18 से 20 मार्च के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज हवा (40-50 से 60 किलीमीटर) प्रति घंटे रहने का येलो अलर्ट है। 22 और 23 मार्च को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। जबकि 17 और 21 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed