Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट
कई जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का येलो-ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में लगातार तीन दिन बादल बरसने के आसार हैं। इस दाैरान कई जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का येलो-ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान केलांग में 20.0, जोत 12.0, कुकुमसेरी 11.2, कल्पा 8.8, हंसा 7.5, मनाली 5.0 व सांगला में 4.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5-12 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। मंगलवार शाम को रोहतांग दर्रा समेत चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।
कहां कितनी बारिश
उधर, मंगलवार को माैसम खुलने पर अटल टनल के एप्रोच रोड पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू हुआ इस कार्य में बीआरओ तथा जिला प्रशासन की मशीनरी युद्धस्तर पर जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़क पर बर्फ का जमाव और आइसिंग की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभागों की ओर से समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता मार्ग को सुरक्षित बनाना और आम जनता व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बीते 24 घंटों के दाैरान सियोबाग 32.8, सराहन 32.5, भुंतर 30.4, जोगिंद्रनगर 30.0, धर्मशाला 28.2, पालमपुर 22.2, गोहर 22.0, मनाली 21.0, नेरी 19.5, भाबानगर 18.6, नादौन 18.0, भरेरी 17.4 व कांगड़ा में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 2.1, कल्पा -3.0, धर्मशाला 8.6, ऊना 9.0, नाहन 10.7, पालमपुर 6.0, सोलन 7.0, मनाली 0.2, कांगड़ा 7.8, मंडी 7.0, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 2.1, कुकुमसेरी -4.6, सेऊबाग 1.0, बरठीं 7.4, कसाैली 10.4, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 2.2, देहरा गोपीपुर 12.0, ताबो -4.0 व नेरी में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चंबा में मंगलवार को मौसम साफ रहने से 35 ट्रांसफार्मरों को बहाल करने में बोर्ड की टीमें कामयाब रहीं। अभी भी 58 ट्रांसफार्मर बंद होने से करीब 290 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे भी लाहल के समीप मंगलवार को सुबह बंद पड़ गया। एनएच पर गिरी बड़ी चट्टानों को हटाने के लिए हाईवे प्रबंधन जुटा हुआ है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 2.1, कल्पा -3.0, धर्मशाला 8.6, ऊना 9.0, नाहन 10.7, पालमपुर 6.0, सोलन 7.0, मनाली 0.2, कांगड़ा 7.8, मंडी 7.0, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 2.1, कुकुमसेरी -4.6, सेऊबाग 1.0, बरठीं 7.4, कसाैली 10.4, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 2.2, देहरा गोपीपुर 12.0, ताबो -4.0 व नेरी में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानें किन जिलों में कब-कब बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 18 मार्च की शाम/रात से लेकर 21 मार्च की सुबह तक व्यापक वर्षा होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 व 19 मार्च को ओलावृष्टि, जबकि 19 व 20 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में 18 और 19 मार्च व कांगड़ा, सिरमाैर और सोलन जिले में 19 मार्च को एक-दो स्थानों पर पर ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट है। इसी तरह चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जिले में 19 और 20 मार्च, जबकि मंडी और शिमला जिले में 20 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला , सिरमाैर, सोलन और मंडी जिले में 18 से 20 मार्च के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज हवा (40-50 से 60 किलीमीटर) प्रति घंटे रहने का येलो अलर्ट है। 22 और 23 मार्च को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। जबकि 17 और 21 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ऊंचाई वाले इलाकों में न जाएं लोग
वहीं कुल्लू पुलिस के अनुसार पिछले दो दिनों में लगातार हुई भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, सिस्सू व आसपास के क्षेत्रों में फंसे लगभग 2000 वाहनों को पुलिस ने बीआरओ और प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित रूप से निकाला है। इस दौरान करीब 10,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन 15 मार्च से शुरू होकर मंगलवार दोपहर तक लगातार जारी रहा और सभी पर्यटकों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर भेज दिया गया है। राहत की बात यह रही कि पूरे अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी घटना सामने नहीं आई। पुलिस के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सभी स्थानीय लोग व पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करने की अपील की गई है। यदि अत्यावश्यक कारणों से यात्रा करनी पड़े तो फोर बाई फोर वाहनों का ही प्रयोग करें। अपने वाहनों में स्नो चेन अवश्य रखें। पर्याप्त मात्रा में खाने-पीने की सामग्री, गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं साथ रखें। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए ही यात्रा करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.