सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Light rain and snowfall expected in many parts for four days, maximum temperature rises

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश में अधिकतम पारा चढ़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Mar 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

 हिमाचल प्रदेश में माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

Himachal Weather:  Light rain and snowfall expected in many parts for four days, maximum temperature rises
हिमाचल में बिगड़ सकता है माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, मौसम साफ रहने और लगातार धूप खिलने से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पारे में अचानक बढ़ोतरी से दिन और रात के तापमान के अंतर में भी वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों में कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-11 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है।

Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 8.2, भुंतर 7.2, कल्पा 5.6, धर्मशाला 10.5, ऊना 11.0, नाहन 13.1, केलांग -0.2, पालपमुर 11.0, सोलन 9.3, मनाली 5.4, कांगड़ा 12.2, मंडी 9.0  बिलासपुर 11.0, डलहाैजी 13.7, जुब्बड़हट्टी 13.4, कुकुमसेरी 3.7, भरमाैर 7.0, सेऊबाग 5.8, बरठीं 8.1, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.9, देहरा गोपीपुर 14.0, ताबो -0.2 व नेरी में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आएगा बदलाव
वहीं अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद ऊंचे पहाड़ों और आसपास के मध्य पहाड़ी भागों को छोड़कर अगले 2-3 दिनों में तापमान में 2-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

जानें 10 मार्च तक कैसा रहेगा माैसम

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ सकता है। 7 से 9 मार्च तक राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 मार्च को राज्य के मध्य और उच्च पहाड़ी और निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed