पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon to pick up pace; rain forecast for seven days; 'Orange Alert for five districts

Himachal Weather: मानसून पकड़ेगा रफ्तार, लगातार सात दिन बरसेंगे बादल, पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 03 Jul 2026 03:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं और कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon to pick up pace; rain forecast for seven days; 'Orange Alert for five districts
हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। आने वाले दिनों में मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं और कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं कई इलाकों में भारी बारिश से नुकसान भी हुआ है। किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने से तबाही हुई। घटना के बाद भारी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। दो वाहन मलबे में दब गए। शिमला में भी माैसम खराब बना हुआ है। हालांकि, सुबह धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे लेकिन शाम करीब पांच बजे बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश

अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बीते 24 घंटों के दाैरान बलद्वाड़ा 32.0, सराहन 27.0, बिलासपुर सदर 25.8, एम्स शिमला 19.5, बरठीं 18.6, स्लापड़ 18.0, मुरारी देवी 16.0 व कल्पा में 8.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 जुलाई तक बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6, 7 और 8 जुलाई को राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि 3, 5 और 9 जुलाई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 4 जुलाई को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

6 जुलाई को कांगड़ा, सिरमाैर, मंडी व शिमला के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जुलाई के लिए हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमाैर के लिए ऑरेंज अलर्ट है। अन्य कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1901 के बाद जून में 44वीं सबसे कम बारिश

वहीं जून में हिमाचल प्रदेश में कई दिनों तक छिटपुट बारिश हुई। 1901 के बाद से जून में हिमाचल में यह 44वीं सबसे कम बारिश (64.9 मिमी) दर्ज की गई है। जबकि सबसे ज्यादा बारिश 1971 में (252.7 मिमी) हुई थी। 12 जून को सोलन जिले में और 29 जून को ऊना और मंडी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed