पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur Cloudburst News: Landslide on Highway in Himachal, Vehicles Buried Under Debris Rain Update

Kinnaur Cloudburst: हिमाचल में फिर बादल फटा, किन्नौर के चोलिंग में हाईवे पर मलबे का अंबार; यातायात बहाल

Fri, 03 Jul 2026 11:18 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 03 Jul 2026 11:18 AM IST
सार

Kinnaur Cloudburst Update : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। घटना में दो वाहन मलबे में दब गए, जबकि उनमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। वाहनों में रखा कुछ सामान बह गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और पोकलेन मशीनों की मदद से मलबा हटाया और एनएच को बहाल कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Kinnaur Cloudburst News: Landslide on Highway in Himachal, Vehicles Buried Under Debris Rain Update
चोलिंग में बादल फटने से तबाही। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने से भारी तबाही मच गई। घटना के बाद भारी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार दो वाहन मलबे में दब गए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि वाहनों में रखा कुछ सामान मलबे और तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने और स्थिति का आकलन करने का कार्य जारी है। पोकलेन मशीनों की मदद से मलबे में दबे वाहनों को निकालने की कवायद की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। राहत की खबर ये है कि बादल फटने और भारी मलबा आने से बाधित हुआ शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) चोलिंग के पास बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के चोलिंग क्षेत्र में बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा राजमार्ग पर आ गया था, जिससे यातायात प्रभावित हो गया था। मलबा हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया था। मार्ग बहाल होने के बाद शिमला और किन्नौर के बीच वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



रिब्बा खड्ड में आई बाढ़, कंडे की संपर्क सड़क हुई क्षतिग्रस्त: किन्नौर जिले की रिब्बा खड्ड में वीरवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे अचानक बाढ़ आ गई। खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण पानी मलबे के साथ रास्तों और सड़कों पर बहने लगा। पानी की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।



बाढ़ के कारण रिब्बा से कंडे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो खड्ड के आसपास और रास्तों पर मलबे का ढेर दिखाई दिया। कई स्थानों पर सड़क और मार्ग मलबे से पट गए थे।

ग्रामीणों को सुबह अपने वाहनों को मलबे से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी या बड़े स्तर पर संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोग और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कांगड़ा-मंडी में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कांगड़ा और मंडी जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला, कुल्लू, ऊना और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। चार जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 जुलाई को भी कुछ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed