सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: mountains are sweltering, heatwave alerts in three districts, snowfall and rain forecast

Himachal Weather: मार्च शुरू होते ही तपने लगे पहाड़, तीन जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जानें कब से बरसेंगे बादल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

 मार्च के पहले सप्ताह में ही पहाड़ तपने लगे हैं। मौसम में आए इस बदलाव से मैदानों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं। 

Himachal Weather: mountains are sweltering, heatwave alerts in three districts, snowfall and rain forecast
हिमाचल का माैसम का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के पहले सप्ताह में ही पहाड़ तपने लगे हैं। मैदानी जिलों में लू जैसे हालात बन गए हैं और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के आठ जिलों कांगड़ा, कुल्लू, बिलासपुर, मंडी, सोलन, ऊना, सिरमौर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। ऊना में सबसे अधिक 34 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। बीते 24 घंटों के दाैरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5-15 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं ज्यादातर स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा था।

Trending Videos

इन भागों में हीटवेव का अलर्ट
मार्च में ही गर्मी इतनी बढ़ गई है कि माैसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण दिन के समय लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर दोपहर के समय गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि लोगों को मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा।  शनिवार के लिए मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में गर्म हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में  न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद, ऊंचे पहाड़ों और आस-पास के मध्य पहाड़ों में अगले 2-3 दिनों में तापमान में 2-8 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। अन्य भागों के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।  उधर, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। यहां तक कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान अब शून्य से ऊपर चला गया है और कई स्थानों पर माइनस से बाहर आ गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर बना रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से शुरू हो सकता है बारिश का दाैर
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7, 9 और 10 मार्च राज्य की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 11 व 12 मार्च को राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी और निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।  विभाग ने विस्तारित अवधि माैसम पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके तहत  6 से 12 मार्च के पहले सप्ताह के कुछ दिनों में राज्य के कुछ भागों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 13 से 19 मार्च तक के दूसरे सप्ताह के कई दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।  दूसरे सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में बारिश विसंगति सामान्य रहने की संभावना है। जबकि चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य से ज्यादा होने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.4, सुंदरनगर 11.1, भुंतर 10.1, कल्पा 7.5, धर्मशाला 12.0, ऊना 13.5, नाहन 13.4, पालमपुर 15.0, सोलन 11.2, मनाली 8.8, कांगड़ा 14.7, मंडी 11.6, बिलासपुर 13.0, जुब्बड़हट्टी 17.3, सेऊबाग 9.5, बरठीं 10.5, कसाैली 17.5, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 7.8, देहरा गोपीपुर 18.0, ताबो 2.3 व नेरी में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 25.3, सुंदरनगर 32.8, भुंतर 31.8, कल्पा 23.5, धर्मशाला 30.0, ऊना 34.0, नाहन 24.3, केलांग 14.2, सोलन 30.2, मनाली 24.6, कांगड़ा 32.0, मंडी 33.0, चंबा 29.9, जुब्बड़हट्टी 27.8, बरठीं 31.0, कसाैली 24.1, ताबो 18.9 व नेरी में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed