सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level function to be held in Nahan on International Women's Day International Women Day

Himachal: नाहन में होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह, महिलाओं-लाभार्थियों को मिलेगा सम्मान

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 46 महिलाओं और लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। 

State level function to be held in Nahan on International Women's Day International Women Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिला सिरमौर के नाहन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 46 महिलाओं और लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत सोलन की शांति जसवाल, बिलासपुर की निर्मला धीमान, ऊना की नीशु लता और इंदौरा के ग्रामीण स्वयं स्वरोजगार संघ को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी और एचएएस टॉपर मेघा व और पर्वतारोही कृतिका शर्मा को भी इस दौरान सम्मानित किया जााएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि कार्यक्रम में अलग-अलग योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

Trending Videos

सरकारी योजना की लाभार्थी महिलाओं को मिलेगी धनराशि
कार्यक्रम के तहत शिखा, सिमरन कौर, शिया और प्रेम लता को एमएमएसएवाई के तहत विवाह अनुदान के रूप में 60-60 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। महबूब हसन और रवि को आवास बनाने के लिए एक-एक लाख रुपये की दूसरी किस्त दी जाएगी। मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत तीन लाभार्थियों संतोष देवी, शीला देवी और निमो देवी को 31-31 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत तीन महिलाओं नफीसा, विद्या देवी और नितेश को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। बबीता, सुनीता देवी और अनीता देवी को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी होगा सम्मान
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के तौर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संतोष कुमारी, मीना कुमारी, कौशल्या, रेखा रानी, सोनिया कुमारी, रेखा शर्मा, सुनीता, मीनाक्षी देवी, ऊषा राठौर, कौशल्या देवी, मीता रानी, कुसुम देवी, सिमरो देवी, बीना देवी, कश्मीरी देवी, सुमींद्रा देवी, ज्ञान देवी, कमला देवी, आशा, भावना देवी, गीता रांटा, रक्षा देवी, शारदा और शमा देवी को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed