{"_id":"6a8ea9e662e0eb04010a3bf3","slug":"himachal-weather-rain-alert-september-1-2026-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान फिर बरसने को तैयार: हिमाचल में एक सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट; जानें अगले छह दिन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान फिर बरसने को तैयार: हिमाचल में एक सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट; जानें अगले छह दिन का हाल
Wed, 26 Aug 2026 02:36 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:36 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 अगस्त तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ेगा। 1 सितंबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान में बारिश के दौरान का नजारा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के 26 अगस्त को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 28, 29 और 30 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 31 अगस्त और 1 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। 1 सितंबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
आज कई जगह हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में हिमाचल के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जगह भारी बारिश भी हुई। नैना देवी में 9 सेंटीमीटर, ओलिंडा में 7 सेंटीमीटर, कांगड़ा एयरो में 5 सेंटीमीटर और अंब तथा बंगला डैम में 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर के कुछ स्थानों पर भी बारिश हुई।
विज्ञापन
1 सितंबर को सबसे ज्यादा बारिश का खतरा
सात दिन के पूर्वानुमान में 26 और 27 अगस्त को कई क्षेत्रों में सीमित बारिश की संभावना है। 28 से 30 अगस्त के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 1 सितंबर को कई हिस्सों में बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
शिमला, मंडी और कांगड़ा समेत कई जिलों में बारिश
जिलावार पूर्वानुमान के मुताबिक 28 से 30 अगस्त के दौरान शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और शिमला में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
बारिश के दौरान सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने भारी बारिश की स्थिति में संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और कीचड़ खिसकने की आशंका जताई है। कुछ जल निकायों में जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश के दौरान फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ सकता है।
विभाग ने लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ या कीचड़ खिसकने की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, नदियों-नालों और अन्य जल निकायों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन की सलाह का पालन करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश की स्थिति में संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और कीचड़ खिसकने की आशंका जताई है। कुछ जल निकायों में जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश के दौरान फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ सकता है।
विभाग ने लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ या कीचड़ खिसकने की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, नदियों-नालों और अन्य जल निकायों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन की सलाह का पालन करने की सलाह दी है।