सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather rain and snowfall likely starting today

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, आज से बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों में हिमखंड गिरने की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 23 Mar 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Himachal Weather Update News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में सोमवार से फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। बता दें कि आज प्रदेशभर के कुछ स्थानों पर बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather rain and snowfall likely starting today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

दो दिन की राहत के बाद हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बदलने वाला है। सोमवार को प्रदेशभर के कुछ स्थानों पर बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos


उच्च पर्वतीय इलाकों में 28 तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। खिली धूप के बीच पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक पहुंचे। धूप खिलने के बाद कुल्लू और लाहौल स्पीति में 2700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिस्खलन की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, रविवार को शिमला के अलावा कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में भी मौसम साफ रहा। शिमला में दोपहर बाद बादल छा गए। तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 23 मार्च से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। यह सिलसिला 28 मार्च तक ऊंचे इलाकों में जारी रह सकता है।

हालांकि 24 और 25 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के फिर से शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 26 मार्च को पूरे राज्य में बारिश, जबकि 27 मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 28 मार्च को भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और हिमाचल प्रदेश में हो सकती है।
 

रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18, सुंदरनगर में 27.3, ऊना में 30.2, केलांग में 5.2, सोलन में 24, कुफरी में 11.6, कसौली में 19.7 दर्ज किया गया। 

कहां कितना न्यूनतम पारा
शिमला 7.4
भुंतर 7.1
धर्मशाला 9.5
ऊना 11.2
नाहन  9.2
सोलन  6.5
मनाली 2.9
मंडी 10.3
बिलासपुर 11.0
ताबो  -0.5
कुकुमसेरी  -3.1
कल्पा 1.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed