सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Major Dispute Between Two Communities in Shimla

हिमाचल प्रदेश: शिमला में दो समुदायों के बीच बड़ा विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात; जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 23 Mar 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो समुदायों के लोगों पर महिला की दुकान पर कब्जा करने के आरोप के चलते बड़ा विवाद हो गया है। 

Himachal Pradesh Major Dispute Between Two Communities in Shimla
सब्जी मंडी में बड़ा बवाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो समुदायों के लोगों पर महिला की दुकान पर कब्जा करने के आरोप के चलते बड़ा विवाद हो गया है। यहां पर दो पक्षों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। देवभूमि संघर्ष समिति के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़ा, सामान बाहर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल भारी संख्या में तैनात हो चुका है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप- कुछ लोगों ने किया दुर्व्यवहार
इस दौरान दुकान चलाने वाली एक महिला भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ भाभी के निधन के कारण बाहर गई हुई थीं। लौटने पर उन्होंने देखा कि दुकान पर किसी और का ताला लगा हुआ था। जब इसको खोलने लगे तो कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

मौके पर तैनात है पुलिस
वहीं देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि संबंधित परिवार वर्ष 1947 से इस दुकान का संचालन कर रहा है। जिन लोगों ने ये दुकान खरीदी है उन्हें दुकान को खाली करवाने से पहले नोटिस या कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था। उन्होंने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया या नोटिस के दुकान पर कब्जा कर दिया और इनके साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं, विवाद की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल, पुलिस बल मौके पर तैनात है और मामले को शांत करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed