{"_id":"6a069cc2fcfe36858c03ce5f","slug":"himachal-weather-rain-likely-at-several-places-across-the-state-on-friday-and-saturday-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में कई जगह बारिश के आसार, पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में कई जगह बारिश के आसार, पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 15 May 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को कई जगह बारिश के आसार हैं। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में कई जगह बारिश के आसार हैं। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 17 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान धूप खिलने से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Trending Videos
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में कई दिन बाद वीरवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश के अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। उधर, औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और बरोटीवाला में बुधवार रात आए अंधड़ से कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गईं, जिससे क्षेत्र के 24 फीडर पूरी तरह बंद हो गए। पूरे इलाके में करीब 6 घंटे तक ब्लैकआउट रहा। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर अंधड़ के कारण एक पुराना सफेदे का पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां कितना पारा
ऊना में अधिकतम तापमान 36.2, सुंदरनगर में 35.5, बरठीं 34.6, धर्मशाला 33.0, भुंतर में 33.0, सोलन 32.0, नाहन 31.8 और चंबा 31.1, शिमला 26.2 में िडग्री रहा।
राहनीनाला पहुंचे सैलानी, इसी हफ्ते खुलेगा रोहतांग दर्रा
रोहतांग दर्रा मार्ग पर स्थित राहनीनाला पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। वीरवार को लगभग 200 पर्यटक वाहन राहनीनाला तक गए। बीआरओ ने इसी सप्ताह रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल करने का लक्ष्य रखा है। कुछ लोग पैदल रोहतांग पहुंचे। इस सीजन में रोहतांग दर्रा की पहली तस्वीर भी सामने आई है। प्रशासन ने परमिट लेकर वाहनों को राहनीनाला तक भेजा। बीआरओ के कमांडर गौरव ने बताया कि इसी सप्ताह रोहतांग पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटकों को राहनीनाला तक भेजा जा रहा है।