सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Rain to lash several parts of Himachal for a week; alert issued for hailstorms and squalls.

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में लगातार एक सप्ताह बरसेंगे बादल, ओलावृष्टि-अंधड़ का भी अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश में लगातार एक सप्ताह तक बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Himachal Weather: Rain to lash several parts of Himachal for a week; alert issued for hailstorms and squalls.
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार एक सप्ताह तक बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं मैदानी भागों में गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई इलाकों में लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा है। ऊना में बीते दिन अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

तापमान में आएगा बदलाव

विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री गिरेगा। अधिकतम तापमान में 3-7 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनम तापमान 19.4, सुंदरनगर 20.6, भुंतर 16.9, कल्पा 8.6, धर्मशाला 18.8, ऊना 21.2, नाहन 18.3, केलांग 6.3, पालमपुर 17.0, सोलन 19.0, मनाली 14.5, कांगड़ा 21.6, मंडी 22.1, बिलासपुर 25.5, चंबा 16.5, जुब्बड़हट्टी 22.0, कुफरी 13.7, कुकुमसेरी 6.6, भरमाैर 14.0, सेऊबाग 14.6, बरठीं 20.6, पांवटा साहिब 29.0, सराहन 15.6, देहरागोपीपुर 26.0, ताबो 7.1 व नेरी में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जानें क्या है पूर्वानुमान

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11, 12 और 13 जून  को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 10, 14, 15 और 16 जून को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में 11 व 12 जून को अंधड़, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है।  वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन में 30.0, सलूणी 15.2, तीसा 12.3, पालमपुर 9.4, रोहड़ू 8.0, मनाली 6.0, कोटखाई 5.2, नेरी2.5, भरमौर 2.0, शिलारू 2.0, सांगला 1.2, जोगिंदरनगर 1.0, जोत 1.0, भरवाईं 1.0, कल्पा 0.9 व  पंडोह में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed