फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather rainstorm maize crop damaged 71 roads affected

हिमाचल मौसम: अंधड़ से खेतों में बिछी मक्की की फसल, कई जिलों में बारिश; 71 सड़कें और 24 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Mon, 14 Sep 2026 10:07 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 14 Sep 2026 10:07 AM IST
सार

Himachal Weather 14th September: हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम ने करवट ली। शिमला, धर्मशाला, ऊना, नाहन और कई अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। बिलासपुर के स्वारघाट में अंधड़ और मूसलाधार बारिश से कटाई के लिए तैयार मक्की की फसल खेतों में बिछ गई। प्रदेश में 71 सड़कें और 24 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। मंडी में सबसे अधिक 32 सड़कें बंद हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में बारिश का पानी घुस गया, जबकि चौपाल-नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर भूस्खलन से करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal weather rainstorm maize crop damaged 71 roads affected
बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट में खेत में बिछी मक्की की फसल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम ने करवट ली। राजधानी शिमला, धर्मशाला, ऊना और नाहन के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट के कई गांवों में अंधड़ और मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के कारण खेतों में पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी मक्की की फसल जमीन पर बिछ गई। प्रदेश में रविवार शाम तक 71 सड़कें और 24 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

विज्ञापन


भट्ठाकुफर के नेरीधार में दोपहर करीब तीन बजे अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से आसपास के भवनों को खतरा पैदा हो गया। मलबे की चपेट में आई डस्टर गाड़ी दब गई। ऊना में सुबह उमस के बाद दोपहर में बादल छा गए। अंब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जबकि जिला मुख्यालय में शाम करीब 3:45 बजे तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। धर्मशाला में शाम को जोरदार बारिश हुई। शिमला में दोपहर को बादल बरसे। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 32 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज की 27, सरकाघाट की तीन, सुंदरनगर और थलौट की एक-एक सड़क शामिल है। कुल्लू में 19 सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। भूस्खलन के कारण हाईवे-305 पर बसों की आवाजाही बंद है। निरमंड में एचटी लाइन में खराबी से 32 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। गोहर में भी बिजली के 40 ट्रांसफार्मर प्रभावित रहे।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भरा बारिश का पानी
चौपाल-नेरवा-पांवटा साहिब मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह नकोड़ा पुल के पास अचानक भूस्खलन हो गया। इस घटना के कारण यातायात करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानों के साथ भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे सड़क दोनों ओर से बंद हो गई। सिरमौर जिला में रविवार दोपहर को बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते मेडिकल कॉलेज नाहन के सर्जिकल वार्ड में पानी पहुंच गया। बारिश के कारण पांवटा साहिब, राजगढ़ में चल रही खेल स्पर्धाएं प्रभावित हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed