सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall in Atal Tunnel Rohtang, Pangi and Kinnaur, hailstorm in Bhuntar

Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग, पांगी और किन्नाैर में बर्फबारी, भुंतर में ओलावृष्टि; इतने दिन बरसेंगे बादल

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में खराब मौसम के येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को अटल टनल रोहतांग, केलांग, पांगी में बर्फबारी और भुंतर में ओलावृष्टि हुई। 

Himachal Weather: Snowfall in Atal Tunnel Rohtang, Pangi and Kinnaur, hailstorm in Bhuntar
लाहाैल घाटी व किन्नाैर के हांगो गांव में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को अटल टनल रोहतांग, केलांग, पांगी में बर्फबारी और भुंतर में ओलावृष्टि हुई। मनाली और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। राजधानी शिमला सहित कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।  रामपुर, ज्यूरी, झाकड़ी, सराहन में लंबे समय बाद दोपहर बाद करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। वहीं किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों सहित हांगो और नाको में बर्फबारी हुई। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कम दर्ज हुई। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम में अब दोबारा से सुबह व शाम के समय हल्की ठंडक हो गई है। 

Trending Videos

रोहतांग में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी
कुल्लू से लेकर लाहौल तक गुरुवार को मौसम ने करवट ली। रोहतांग दर्रा में करीब 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। लाहौल में अटल टनल रोहतांग के साथ पूरी घाटी में बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से लेकर सिस्सू तक खूब मस्ती की। केलांग, कोकसर, कुुंजम दर्रा, शिंकुला और बारालाचा में भी बर्फबारी हुई है। जनजातीय उपमंडल पांगी की ऊंची चोटियों सुराल भटोरी, साछू, परमार, कुमार, पुंटों, और हुड़ान भुटोरी में 12.7 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। मनाली में सुबह बारिश हुई। कुल्लू और भुंतर में भी पूर्वाह्न करीब 11 बजे बारिश हुई। भुंतर में ओले भी गिरे। कांगड़ा जिले में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम कुछ समय के लिए सुहावना हो गया। हमीरपुर में भी हल्की बारिश हुई। हालांकि, हल्की बारिश से खेतों में नमी तो आई है, लेकिन इससे फसलों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। वीरवार सुबह प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी लेकिन दोपहर होते-होते बादल छंट गए और धूप खिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में 26 मार्च तक बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 से 18 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान शिमला सहित अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 14 मार्च की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। साथ ही अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। विभाग ने विस्तारित अवधि माैसम पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके अनुसार 20 से 26 मार्च के दूसरे सप्ताह के कुछ दिनों के दाैरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वर्षा विसंगति राज्य के अधिकांश स्थानों पर सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 32.6
बरठीं 29.8
नाहन 29.7
सोलन 29.5
हमीरपुर 29.2
कांगड़ा 28.0
धर्मशाला 27.0
मंडी 25.8
शिमला 23.5
मनाली 12.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed