{"_id":"69b7074ef23f963e810ab22e","slug":"himachal-weather-snowfall-on-peaks-including-narkanda-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: नारकंडा समेत चोटियों पर हिमपात, मैदानी जिलों में बारिश; राहत के साथ आफत भी लाया मौसमी बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: नारकंडा समेत चोटियों पर हिमपात, मैदानी जिलों में बारिश; राहत के साथ आफत भी लाया मौसमी बदलाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
सार
किन्नौर, शिमला, लाहौल-स्पीति, मंडी और चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। तेज हवाएं चलीं और कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से फिर से ठंड बढ़ गई है। प्रदेशभर में 21 मार्च तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।
नारकंडा में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रविवार को अंधड़ और ओलावृष्टि के ऑरेंज अलर्ट के बीच कई क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किन्नौर, शिमला, लाहौल-स्पीति, मंडी और चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। तेज हवाएं चलीं और कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं, प्रदेशभर में 21 मार्च तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। मौसम केंद्र शिमला ने 19 मार्च को अंधड़ व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को हुई बर्फबारी के चलते जिला कुल्लू में 10,280 फीट ऊंचा जलोड़ी दर्रा बंद हो गया। दोपहर बाद बारिश के बाद शुरू हुई बर्फबारी के कारण हाईवे-305 पर यातायात ठप हो गया। इससे एचआरटीसी की तीन और एक निजी बस फंस गई। वहीं, जिला मुख्यालय से 69 पंचायतों का संपर्क कट गया। यहां दस सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। शिमला के नारकंडा में बर्फ गिरी, जबकि कुफरी में ओलावृष्टि हुई।
जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र की कई पंचायतों में रविवार दोपहर बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे मटर की फसल के अलावा आड़ू की फसल को भी नुकसान पहुंचा। धार्मिक स्थल शिकारी देवी में 7 सेंटीमीटर और शैटाधार में 5 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। किन्नौर के नाको सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। रिकांगपिओ, कल्पा और सांगला में देर शाम तक बारिश होती रही। शिमला के नारकंडा, हाटू पीक, कोटखाई, श्राईकोटी सहित अन्य ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि रामपुर सहित निचले क्षेत्रों में दोपहर बार बारिश जारी रही।
चंबा जिले के मणिमहेश क्षेत्र की कैलाश, कुगति, चौबिया, दरुणी, काली छौ और अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। कुल्लू और लाहौल-स्पीति के कई ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि कुल्लू-मनाली के निचले इलाकों में बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मनाली-लेह मार्ग पर धुंधी से अटल टनल तक बर्फबारी के कारण फिसलन बढ़ गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने साधारण वाहनों को सोलंगनाला में ही रोक दिया और आगे केवल फोर-बाई-फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई।
जिला हमीरपुर और ऊना में रविवार को हल्की बारिश हुई। धौलाधार की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चली। हालांकि, मैदानी इलाकों में पर्याप्त बारिश न होने से किसानों और बागवानों को मायूसी हाथ लगी, क्योंकि गेहूं और फलदार पौधों के लिए इस समय अच्छी बारिश की जरूरत है।
1,000 छोटे-बड़े पर्यटक वाहन फंसे
अटल टनल में रविवार रात तक लगभग 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। अटल टनल के साउथ पोर्टल से सोलंगनाला तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़क पर बर्फ की परत जमने से अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक लगभग 1,000 छोटे-बड़े पर्यटक वाहन फंस गए हैं। इससे हजारों पर्यटक फंसे रहे। वाहनों को निकलने के लिए मनाली पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया है। देर शाम तक यह अभियान जारी था।
अटल टनल में रविवार रात तक लगभग 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। अटल टनल के साउथ पोर्टल से सोलंगनाला तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़क पर बर्फ की परत जमने से अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक लगभग 1,000 छोटे-बड़े पर्यटक वाहन फंस गए हैं। इससे हजारों पर्यटक फंसे रहे। वाहनों को निकलने के लिए मनाली पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया है। देर शाम तक यह अभियान जारी था।