Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather snowfall rohtang yellow alert five districts surajtal frozen

मौसम: रोहतांग में बर्फबारी, सोलंगनाला में बारिश; जमने लगी सूरजताल झील, हिमाचल के पांच जिलों में येलो अलर्ट

Wed, 11 Nov 2026 09:37 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला/केलांग।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला/केलांग। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 11 Nov 2026 09:37 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। रोहतांग में बर्फबारी और मनाली के सोलंगनाला व अटल टनल क्षेत्र में बारिश हुई है। उधर, 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सूरजताल झील जमने लगी है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
himachal weather snowfall rohtang yellow alert five districts surajtal frozen
लाहौल में तापमान में गिरावट से जमने लगी सूरजताल झील। - फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलते ही पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला और अटल टनल क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि रोहतांग दर्रे में बर्फबारी हुई। लाहौल घाटी के कोकसर और अटल टनल के साउथ पोर्टल क्षेत्र में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम के इस बदलाव से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। उधर, जिला लाहौल-स्पीति में कड़ाके की ठंड का असर अब  ऊंचाई पर स्थित झीलों पर भी दिखने लगा है। समुद्रतल से करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर बारालाचा दर्रे के समीप स्थित प्रसिद्ध सूरजताल झील बर्फ में तब्दील होने लगी है। इसके साथ ही झील का आकार भी सिमटने लगा है।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इसके प्रभाव से 14 नवंबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में बारिश और अंधड़ को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश के जलाशयों के आसपास सुबह और शाम के समय धुंध छाने का पूर्वानुमान है। सोमवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3, कल्पा में 3.0, मनाली में 6.8, सोलन में 8.4, चंबा में 8.7, कुफरी में 8.8, बिलासपुर में 10.0, मंडी में 10.2, शिमला में 11.0, ऊना में 11.2, कांगड़ा में 11.4, धर्मशाला में 11.6 और नाहन में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी के कारण फंसे 20 लोग सुरक्षित निकाले
जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी के कारण फंसे 20 पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बंजार पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया है। पुलिस ने दो छोटे वाहनों को भी टो करके जलोड़ी दर्रा पार करवाया। पुलिस ने पर्यटकों और आम लोगों से अपील की है कि जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी और सड़क पर फिसलन को देखते हुए यात्रा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में हजारों पर्यटक पहुंचते हैं सूरजताल-दीपकताल
सूरजताल झील मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के बिल्कुल समीप स्थित है। गर्मियों के पर्यटन सीजन में यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान हजारों की संख्या में पर्यटक सूरजताल और दीपकताल झीलों को देखने के लिए लाहौल का रुख करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed