{"_id":"634e7b401660a8551d038354","slug":"himachal-weather-update-hailstorm-in-chandra-valley-light-snowfall-on-high-peaks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन मौसम खराब, रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन मौसम खराब, रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Oct 2022 05:32 PM IST
सार
मंगलवार को लाहौल-स्पीति जिले की चंद्रा घाटी में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। घाटी में अचानक मौसम की करवट से ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
1 of 5
कोकसर में बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिनों मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। 21 अक्तूबर से प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मंगलवार सुबह के समय रोहतांग दर्रा सहित कोकसर में मौसम सुहावना रहा। लेकिन दोपहर 2:00 बजे के बाद मौसम का मिजाज बिगड़ा और रोहतांग में बर्फबारी शुरू हुई।
वहीं रोहतांग से सटे कोकसर और डिंफुक गांव में ओले गिरे हैं। करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं के साथ ओले गिरे और फिर हल्की बर्फबारी शुरू हुई। जबकि घाटी के अन्य हिस्सों में धूप खिली रही। वहीं घाटी में सैर-सपाटे के लिए पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की। रोहतांग दर्रा में बर्फबारी देखकर सैलानियों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, हवा और बर्फबारी के चलते सैलानी यहां अधिक समय तक नहीं रुक सके और अटल टनल से होकर मनाली रवाना हुए।
2 of 5
लाहौल में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
कुगती पास बंद
उधर, ग्रांफू, छतड़ू और डोहरनी नाला की तरफ भी बर्फबारी होने की सूचना है। जिला प्रशासन ने खराब मौसम में सैलानियों को एहतियात बरतने की अपील की है। मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा और शिंकुला दर्रा में भी रुक-रुक फाहे गिर रहे हैं। लाहौल और चंबा को कुगती पास (16,800) के रास्ते जोड़ने वाला मार्ग सोमवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद बंद हो गया है। अब श्रद्धालु व ट्रैकर जून 2023 यानि अगले सीजन में ही आवाजाही कर सकेंगे। यह रूट आमतौर पर चार महीने तक ही आवाजाही के लिए खुला रहता है। सितंबर महीने के बाद ठंड बढ़ते ही इस ओर बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में इस रूट पर आवाजाही करना काफी मुश्किलों भरा हो जाता है।
3 of 5
कोकसर में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग अब चार घंटे खुला रहेगा
समुद्रतल से 15,069 फीट ऊंचे कुंजम दर्रा होकर गुजरने वाला ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग अब मात्र चार घंटे वाहनों के लिए खुला रहेगा। सीमा सड़क संगठन और लाहौल पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर यातायात सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
कुंजम दर्रा में बर्फ जमी होने के कारण यहां फिसलन का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने कोकसर से काजा जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए यह आदेश जारी किए हैं। जिसमें सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कोकसर और लोसर चेक पोस्ट से वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन
5 of 5
चंद्रा घाटी में ओलावृष्टि।
- फोटो : संवाद
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.3, सुंदरनगर 11.8, भुंतर 11.0, कल्पा 3.5, धर्मशाला 15.2, ऊना 14.6, नाहन 16.1, केलांग में 0.4, पालमपुर 12.5, सोलन 10.3, मनाली 7.0, कांगड़ा 15.3, मंडी 13.3, बिलासपुर 15.5, हमीरपुर 14.3, चंबा 13.0, डलहौजी 10.9, जुब्बड़हट्टी 13.6 , कुफरी 9.2, रिकांगपिओ 6.9 और सराहन में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।