सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Young Achiever Awards to be presented today for outstanding services Minister Vikramaditya Singh

हिमाचल: उल्लेखनीय सेवाओं पर मिला यंग अचीवर अवॉर्ड, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में किए सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Feb 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

वीरवार को शिमला में अमर उजाला की ओर से यंग अचीवर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Young Achiever Awards to be presented today for outstanding services Minister Vikramaditya Singh
अमर उजाला की ओर से यंग अचीवर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सम्मानित करने के लिए वीरवार को शिमला में अमर उजाला की ओर से यंग अचीवर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया। शिमला के होटल हॉलीडे होम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।

Trending Videos


समारोह में उन युवाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से समाज में एक नई मिसाल पेश की है। यह पुरस्कार समारोह केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, कारोबार, खेल और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों से उन युवाओं का चयन किया गया है, जिन्होंने हिमाचल की प्रगति में अहम योगदान दिया है। स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की नई राह चुनी है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी साक्षी शर्मा, लोक गायक कुलदीप शर्मा, कोच संजीव ठाकुर, जीवन रक्षा पदक विजेता रितिक चौहान दंटा और प्रगतिशील बागवान कुनाल चौहान समेत 50 से ज्यादा युवा हस्तियों को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड  मुख्य सहयोगी की भूमिका में है। आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी सह सहयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed