सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister Vikramaditya singh attended the Amar Ujala Young Achiever Awards ceremony at shimla

यंग अचीवर अवॉर्ड्स: विक्रमादित्य बोले-हिमाचल के हितों की लड़ाई के लिए हम सभी को एक मंच पर आना होगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Feb 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

शिमला के होटल हॉलीडे होम में आयोजित समारोह के दाैरान बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इन्हें सम्मानित किया। 

Minister Vikramaditya singh attended the Amar Ujala Young Achiever Awards ceremony at shimla
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे हिमाचल के युवाओं को सम्मानित करने के लिए को गुरुवार को शिमला में अमर उजाला की ओर से यंग अचीवर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया। शिमला के होटल हॉलीडे होम में आयोजित समारोह के दाैरान बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इन्हें सम्मानित किया। समारोह में उन युवाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से समाज में एक नई मिसाल पेश की है।

Trending Videos

इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, कारोबार, खेल और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों से उन युवाओं का चयन किया गया है, जिन्होंने हिमाचल की प्रगति में अहम योगदान दिया है। स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की नई राह चुनी है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस दाैरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के हितों की लड़ाई के लिए हम सभी को एक मंच पर आना होगा। चाहे यह लड़ाई केंद्र सरकार से हो या अन्य मंचों पर हो। चंडीगढ़ में हिमाचल के अधिकार की बात हो या बीबीएमबी का मामला हो। इसके लिए हमें निरंतर लड़ना है। क्योंकि यह हिमाचल को आगे ले जाने की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed