{"_id":"698489217ec4d8ba8c08a80f","slug":"himachal-accident-bus-full-of-pilgrims-suddenly-started-moving-backward-damaging-a-car-and-a-tempo-traveller-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अचानक पीछे की ओर चल पड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस, कार और टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त, ऐसे टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अचानक पीछे की ओर चल पड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस, कार और टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त, ऐसे टला बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
तलवाड़ा वाईपास पर सागर रत्ना के सामने श्रद्धालुओं की एक बस अचानक बैक हो गई और पीछे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
अचानक पीछे की ओर चल पड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। तलवाड़ा वाईपास पर सागर रत्ना के सामने श्रद्धालुओं की एक बस अचानक बैक हो गई और पीछे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पास की दुकानों की दीवार से टकराकर रुकी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया था और श्रद्धालुओं को इसमें बिठा रहा था। इसी दौरान अचानक बस पीछे की ओर चल पड़ी।
Trending Videos
बस में राजस्थान के जयपुर से आए श्रद्धालु सवार थे, जो मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। इस हादसे में एक टेंपो ट्रैवलर को भी नुकसान पहुंचा है जबकि कार को सबसे ज्यादा क्षति हुई है। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस दुकानों की दीवार से टकराकर न रुकती तो स्थिति कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बस चालक ने पुलिस को बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण बस पीछे की ओर जाने लगी। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
