सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal zila parishad result: 21 Year Old Sakshi and Mannat Emerge as the Youngest Members

हिमाचल चुनाव: अनुभव को अधिमान, युवाशक्ति को सम्मान, 21 वर्ष की साक्षी-मन्नत सबसे युवा सदस्य

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

जिला परिषद चुनावों में 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 141 प्रतिनिधियों की जीत ने जहां मध्यम आयु वर्ग के मजबूत जनाधार को दर्शाया है, वहीं 93 युवा विजेताओं ने नई सोच और नेतृत्व क्षमता का दम दिखाया। 

Himachal zila parishad result: 21 Year Old Sakshi and Mannat Emerge as the Youngest Members
चडोली वार्ड से विजयी मन्नत तेगवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 जिला परिषद चुनावों में हिमाचल के लोगों ने अनुभवी प्रत्याशियों को अधिमान दिया है, साथ ही युवा शक्ति को भी सम्मान दिया है। चुनावों में 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 141 प्रतिनिधियों की जीत ने जहां मध्यम आयु वर्ग के मजबूत जनाधार को दर्शाया है, वहीं 93 युवा विजेताओं ने नई सोच और नेतृत्व क्षमता का दम दिखाया। सबसे कम उम्र में 21 वर्षीय साक्षी और मन्नत तेगवान ने जीत दर्ज कर युवाओं की भागीदारी को नई पहचान दी, जबकि 76 वर्षीय लीला देवी सबसे वरिष्ठ सदस्य बनी हैं।

Trending Videos

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी जिला परिषद चुनावों के परिणामों में निर्वाचित हुए 243 जिला परिषद सदस्यों में सबसे अधिक 141 प्रतिनिधि 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जबकि 21 से 39 वर्ष आयु वर्ग के 93 युवा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर नई पीढ़ी की मजबूत राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई है। 60 वर्ष से अधिक आयु के केवल 9 प्रत्याशी ही चुनाव जीत सके हैं। चुनाव परिणामों के अनुसार प्रदेश में सबसे कम उम्र के विजेताओं का रिकॉर्ड दो महिला प्रत्याशियों के नाम रहा है। कांगड़ा जिले के रियाली जिला परिषद वार्ड से निर्वाचित साक्षी तथा शिमला जिले के चडोली वार्ड से विजयी मन्नत तेगवान मात्र 21 वर्ष की आयु में जिला परिषद सदस्य बनी हैं। वहीं सबसे अधिक उम्र की विजेता चंबा जिले के भरमौर वार्ड से निर्वाचित लीला देवी हैं, जिनकी आयु 76 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषदों में मध्यम आयु वर्ग का दबदबा कायम है। कुल 243 विजेताओं में से 141 सदस्य 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जो कुल प्रतिनिधियों का लगभग 58 प्रतिशत बनता है। वहीं 93 युवा प्रतिनिधि कुल विजेताओं का करीब 38 प्रतिशत हैं। इससे स्पष्ट है कि ग्रामीण राजनीति में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और मतदाता भी नए चेहरों पर भरोसा जता रहे हैं। वरिष्ठ वर्ग की बात करें तो 60 वर्ष से अधिक आयु के केवल 9 प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर पाए हैं। इनमें चम्बा की लीला देवी (76), सिरमौर के बलदेव सिंह (71), शिमला के भरत सिंह कलांटा (69), सोलन की शीला देवी (68), ऊना के पवन कुमार (68), ऊना के केवल सिंह (67), हमीरपुर के रामेश्वर दत्त (66), कांगड़ा के एक 66 वर्षीय सदस्य तथा बिलासपुर के लेख राम (64) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed