फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himfed bod meeting decisions: New fertilizer sales center to open

हिमफेड बीओडी बैठक: नया खाद बिक्री केंद्र खुलेगा, शहद प्रसंस्करण संयंत्र व नए पेट्रोल पंप खोलने की भी योजना

Fri, 09 Oct 2026 04:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 04:04 PM IST
सार

राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ मर्यादित (हिमफेड) के  निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष महेश्वर चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व निदेशक मंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। 

विज्ञापन
Himfed bod meeting decisions: New fertilizer sales center to open
अध्यक्ष महेश्वर चौहान की अध्यक्षता में हुई हिमफेड बीओडी बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ मर्यादित (हिमफेड) के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष महेश्वर चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व निदेशक मंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त, हिमफेड के नियमित कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न कार्यसूची मदों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक अनुमोदन प्रदान किए गए। बैठक के दौरान प्रदेश में हिमफेड की ओर से किए जा रहे उर्वरक बिक्री कार्यों की समीक्षा की गई। निदेशक मंडल ने उर्वरकों की बिक्री को बढ़ावा देने तथा किसानों तक कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। इस अवसर पर निदेशक मंडल के सदस्यों ने अध्यक्ष महेश्वर चौहान की ओर से हिमफेड के विकास, सुदृढ़ीकरण एवं व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमफेड के व्यवसाय में विविधता लाने तथा आय के नए स्रोत विकसित करने के उद्देश्य से बैठक में नगरोटा बगवां में शहद प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस परियोजना के माध्यम से शहद के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त संस्था की व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए नए पेट्रोल पंप स्थापित करने की संभावनाओं एवं व्यवहार्यता का आकलन करने संबंधी प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया। इस पहल का उद्देश्य हिमफेड के व्यवसाय को और अधिक व्यापक बनाना तथा आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला ऊना के हरोली में नए उर्वरक बिक्री केंद्र को तत्काल प्रभाव से शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता में सुविधा मिलेगी तथा कृषि संबंधी आवश्यकताओं की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता प्राप्त होगी। बैठक में हिमफेड की मौजूदा गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने, नए व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने तथा किसानों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया गया। निदेशक मंडल ने संस्था के कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य में व्यावसायिक विस्तार की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed